June 13, 2026 5:38 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर (24) करोड़ रुपये से अधिक कीमत का गांजे को जब्‍त

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर (24) करोड़ रुपये से अधिक कीमत का गांजे को जब्‍त
अनिल कुमार गुप्ता दिल्ली
नई दिल्ली। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर (24) करोड़ रुपये से अधिक कीमत का गांजे को जब्‍त कर लिया है। बता दें कि एयरपोर्ट परिसर पर कस्‍टम अधिकारियों ने बैंकॉक से आए उन तीनों यात्रियों को गिरफ्तार कर किया है। साथ ही जब्त किए गए मादक पदार्थ का कुल वजन करीबन (24) किलोग्राम से ज्यादा है। सभी आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। इस मामले में कस्‍टम विभाग अधिकारी ने बताया क‍ि तीन अलग-अलग मामलों में कुल (24) किलोग्राम से ज्यादा मादक पदार्थ जब्त किया गया है। बता दें कि सभी आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है। कस्टम विभाग सूत्रों के मुताबिक, सबसे बड़ी बरामदगी 4 मई को हुई थी। इस विशेष खुफिया सूचना के आधार पर बैंकॉक से आए एक उज्बेकिस्तान नागरिक को इंटरनेशनल ट्रांजिट एरिया से हिरासत में लिया गया है। कस्टम विभाग अधिकारियों द्वारा यात्री के सामान की गहन जांच की जा रही है, जिसमें उसके समुद्री हरे रंग के ट्रॉली बैग से 12 पॉलीथिन पाउच बरामद हुए हैं। इन पाउच में संदिग्ध गांजा छिपाकर रखा गया था। साथ ही बरामद मादक पदार्थ का वजन 18.003 किलोग्राम बताया गया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 18 करोड़ रुपये आंकी गई है। आरोपी को 5 मई को गिरफ्तार कर लिया गया था। बता दें कि दूसरा मामला 6 मई का है, जहां बैंकॉक से दिल्ली पहुंचे एक भारतीय यात्री को प्रोफाइलिंग के आधार पर ग्रीन चैनल पर रोक लिया गया था। इसी बीच कस्टम ने एक्स-रे और बैगेज जांच के दौरान उसके काले रंग की ट्रॉली बैग से 11 पॉलीथिन पाउच बरामद किए गए हैं, इनमें हरे रंग का संदिग्ध मादक पदार्थ मिला, जिसका वजन 5.467 किलोग्राम था। कस्टम विभाग अधिकारियों के अनुसार, इसकी कीमत लगभग (5.46) करोड़ रुपये है। साथ ही आरोपी को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें कि तीसरे मामले में 3 मई को बैंकॉक से टर्मिनल-3 पहुंचे एक भारतीय यात्री को संदेह के आधार पर रोका गया, जब उसके सामान की तलाशी लेने पर 4 पॉलीथिन पाउच बरामद हुए, जिनमें करीब 977 ग्राम गांजा मिला है और फील्ड टेस्ट में पदार्थ की पुष्टि गांजा के रूप में हुई है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 97.77 लाख रुपये बताई गई है। कस्टम अधिकारियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के जरिए मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए लगातार निगरानी बढ़ाई जा रही है। फिलहाल तीनों मामलों में आगे की जांच की जा रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें