June 13, 2026 4:23 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

भभुआ में तिलक समारोह में शामिल हुए विधायक डॉ. संजीव चौरसिया, दिया आशीर्वाद व शगुन

भभुआ में तिलक समारोह में शामिल हुए विधायक डॉ. संजीव चौरसिया, दिया आशीर्वाद व शगुन
भभुआ, कैमूर: पटना दीघा विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. संजीव चौरसिया जी पटना से भभुआ पहुंचकर डॉ. विक्रम चौरसिया एवं उनके छोटे भाई के तिलक समारोह में शामिल हुए तथा शुभकामनाएं, आशीर्वाद एवं शगुन प्रदान किया।
व्यस्ततम राजनीतिक जीवन के बावजूद उनका समारोह में शामिल होना परिवार एवं स्थानीय लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। इस दौरान उन्होंने परिवार के सदस्यों से आत्मीय मुलाकात की तथा चकबंदी रोड स्थित आवास पर पहुंचकर स्नेह और आशीर्वाद दिया।
गौरतलब है कि डॉ. विक्रम चौरसिया लंबे समय से सामाजिक, शैक्षणिक एवं छात्र हितों से जुड़े विषयों पर सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वे झुग्गी-बस्तियों में शिक्षा, जरूरतमंदों की सहायता तथा छात्र हितों के लिए अपने सामर्थ्य अनुसार निरंतर कार्य करते रहे हैं।
समाज एवं शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें देश-विदेश के विभिन्न संस्थानों द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। हाल ही में एक महिला महाविद्यालय में बतौर वक्ता आमंत्रित होकर उन्होंने अपने विचार साझा किए।
तिलक समारोह में देश के विभिन्न राज्यों एवं अलग-अलग हिस्सों से आए अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की भव्यता को और बढ़ाया। विधायक डॉ. संजीव चौरसिया जी के आगमन से समारोह का महत्व और अधिक बढ़ गया।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें