June 13, 2026 4:22 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश

अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश
अनिल कुमार गुप्ता दिल्ली
नई दिल्ली। उत्तर पूर्वी दिल्ली के शाहदरा जिला साइबर थाना पुलिस की टीम ने एक बड़े अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए मास्टरमाइंड समेत करीबन (14) आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बता दें कि यह शातिर गिरोह पूरे भारत वर्ष के बेरोजगार और नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को
(वर्क फ्रॉम होम) और हाई सैलरी पार्ट-(टाइम जॉब) का झांसा देकर करोड़ों रुपये की ठगी कर रहे थे। इस मामले में शाहदरा डीसीपी आर.पी मीणा ने कहा कि थाना पुलिस की टीम ने जांच के दौरान करीब (8) करोड़ रुपये के साइबर फ्रॉड का खुलासा किया है। बता दें कि 25 अप्रैल को साइबर थाना पुलिस ने एक गुप्त के आधार पर गीता कॉलोनी में स्थित एक गोल्डन पेटल होटल में छापा मारा गया था। इसी बीच एसीपी मोहिंदर सिंह के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई थी। टीम में एसएचओ विजय कुमार और इंस्पेक्टर श्वेता शर्मा समेत अनेकों पुलिसकर्मी शामिल रहे,
इसी बीच टीम द्वारा होटल के अलग-अलग कमरों में छापेमारी की गई, जहां मौजूद (12) संदिग्ध पुलिस को देखकर घबरा गए थे। पूछताछ में उन्होंने खुद को संगठित साइबर ठगी सिंडिकेट का हिस्सा बताया था। साथ ही जांच में पंजाब के लुधियाना से गिरोह के मास्टरमाइंड प्रदीप (उर्फ) अल्फा और उसके साथी गवी को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की
जांच में सामने आया कि आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और जॉब पोर्टल्स के जरिए लोगों को घर बैठे कमाई का लालच देते थे। शुरुआती बातचीत के बाद वे पीड़ितों को व्हाट्सएप से टेलीग्राम पर ले जाते थे, ताकि पुलिस की निगरानी से बच सकें और पहले छोटे-छोटे टास्क देकर कुछ पैसे ट्रांसफर किए जाते थे, जिससे लोगों का भरोसा जीत लिया जाता था, जिसके बाद में रजिस्ट्रेशन फीस, सिक्योरिटी डिपॉजिट और निवेश के नाम पर लाखों रुपये अलग-अलग बैंक खातों में जमा करा लिए जाते थे। पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ कि गिरोह (मैसेज) जैसे मोबाइल ऐप्स का इस्तेमाल कर पीड़ितों के फोन पर आने वाले (ओटीपी) तक इंटरसेप्ट कर लेते थे। साथ ही मास्टरमाइंड प्रदीप लुधियाना से (एपीके) फाइल वाले मोबाइल फोन कुरियर के जरिए दिल्ली भेजता था, जिनका इस्तेमाल फर्जी ट्रांजेक्शन में किया जाता था। इस छापेमारी के दौरान पुलिस ने 18 मोबाइल फोन, 19 सिम कार्ड, 3 एटीएम कार्ड, 4 चेकबुक, 2 मुहरें और एक लैपटॉप बरामद कर लिया है। पुलिस की जांच में कई बैंक खातों में करोड़ों रुपये के लेन-देन का पता चला है। साथ ही एक खाते में 1.5 करोड़ रुपये से जुड़ी 40 शिकायतें दर्ज मिलीं हैं, जबकि एक आरोपी के एटीएम कार्ड से 3 करोड़ रुपये की ठगी का संबंध सामने आया है। डीसीपी मीणा ने कहा कि यह गिरोह लगातार होटल बदलकर अपना ठिकाना बदलता रहता था। हालाकि पुलिस अब मनी ट्रेल और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी हुई है। साथ ही टीम द्वारा जांच की जा रही है कि ठगी की रकम विदेशों में तो नहीं भेजी गई,

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें