June 13, 2026 4:23 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

पुलिस अधीक्षक द्वारा ली गई शुक्रवार की परेड की सलामी, दिए अनुशासन व स्वच्छता के निर्देश

पुलिस अधीक्षक द्वारा ली गई शुक्रवार की परेड की सलामी, दिए अनुशासन व स्वच्छता के निर्देश

जनपद कौशांबी जिले के पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण द्वारा पुलिस लाइन कौशाम्बी में शुक्रवार की परेड की सलामी ली गई।

तत्पश्चात टोलीवार परेड का निरीक्षण करते हुए उपस्थित समस्त पुलिसकर्मियों के टर्नआउट का अवलोकन किया। परेड के दौरान पुलिसकर्मियों को दौड़, पीटी अभ्यास एवं टोलीवार ड्रिल कराई गई।

बाद परेड पुलिस द्वारा पुलिस लाइन स्थित मेस में भोजन की गुणवत्ता, गणना कार्यालय, विभिन्न शाखाएँ, डीसीआर, शस्त्रागार, डायल-112 कार्यालय, परिवहन शाखा, प्रतिसार निरीक्षक कार्यालय एवं पुलिस बैरकों का निरीक्षण किया गया तथा साफ-सफाई, अनुशासन एवं अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान क्षेत्राधिकारी लाइन, प्रतिसार निरीक्षक एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें