June 13, 2026 2:53 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पैदल पहुंचीं एल जी से मिलने, दिया ईंधन बचत का संदेश।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पैदल पहुंचीं एल जी से मिलने, दिया ईंधन बचत का संदेश।
अनिल कुमार गुप्ता दिल्ली
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ईंधन बचत के आह्वान को आगे बढ़ाते हुए “Metro Monday” अभियान के तहत सार्वजनिक परिवहन और पैदल चलने को बढ़ावा देने का संदेश दिया।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि वह मुख्यमंत्री जनसेवा सदन से लोक निवास तक पैदल चलकर उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू से मिलने पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह कदम ईंधन बचत, प्रदूषण नियंत्रण और राष्ट्रहित में योगदान देने के उद्देश्य से उठाया गया है।

मुख्यमंत्री ने उपराज्यपाल के साथ दिल्ली सरकार के “मेरा भारत, मेरा योगदान” अभियान पर विस्तृत चर्चा भी की। उन्होंने कहा कि सरकार लोगों को पर्यावरण संरक्षण और सार्वजनिक परिवहन के उपयोग के लिए जागरूक कर रही है।

रेखा गुप्ता ने दिल्लीवासियों से अपील करते हुए कहा कि जहां संभव हो वहां मेट्रो, बस और कारपूलिंग का इस्तेमाल करें, ताकि ईंधन की बचत हो और प्रदूषण कम किया जा सके।

उन्होंने कहा कि मैट्रो मंडे अभियान के तहत उन्होंने स्वयं सार्वजनिक परिवहन का उपयोग किया है और सभी नागरिकों से भी इसमें भागीदारी करने का आग्रह किया है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें