June 13, 2026 4:22 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

आपसी रंजिश के चलते दो नाबालिग युवकों की चाकू मारकर हत्या कर दी गई.

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के अमन विहार इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब आपसी रंजिश के चलते दो नाबालिग युवकों की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. बताया जा रहा है कि दोनों युवक आरोपी के घर उसे मारने पहुंचे थे, लेकिन विवाद इतना बढ़ गया कि मामला खूनी संघर्ष में बदल गया. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस ने मामले की देखते महज दो घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.मृतकों की पहचान रोहिणी सेक्टर-20 निवासी मयंक और सुल्तानपुरी निवासी जॉनी उर्फ लक्की के रूप में हुई है। दोनों की उम्र करीब 17 से 18 वर्ष बताई जा रही है।शुरुआती जांच में पता चला कि जॉनी और मयंक साथी दिनेश के साथ सुल्तानपुरी से अमन विहार आए थे। बताया जा रहा है कि तीनों रितेश की तलाश कर रहे थे। रितेश उन्हें नहीं मिला, लेकिन इस दौरान दूसरे पक्ष से विवाद हो गया।

थाना अमन विहार क्षेत्र में दो नाबालिग युवक किसी पुरानी रंजिश को लेकर आरोपी के घर रोहिणी सेक्टर-20 पहुंचे थे. आरोप है कि दोनों ने पहले आरोपी के साथ झगड़ा हुआ. इसी दौरान आरोपी ने खुद को बचाने के लिए दोनों युवकों से चाकू छीन लिया और उन पर ताबड़तोड़ वार कर दिए.हमले में दोनों युवक घायल होकर मौके पर ही गिर पड़े. स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही अमन विहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की और तकनीकी व स्थानीय सूचना के आधार पर महज दो घंटे के भीतर आरोपियों को पकड़ लिया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और हत्या के पीछे की असली वजह का पता लगाया जा रहा है.

डीसीपी रोहिणी शशांक जायसवाल से बात करने पर उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस मामले में दो आरोपी को गिरफ्तार किया है ओर आगे की जांच जारी है.

फिलहाल अमन विहार इलाके में इस दोहरे हत्याकांड के बाद डर का माहौल बना हुआ है. पुलिस आरोपियों से लगातार पूछताछ कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है. इस घटना ने एक बार फिर राजधानी में बढ़ते अपराध और युवाओं के बीच हिंसक झगड़ों पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें