June 13, 2026 4:23 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

15 दिन के बीच लगातार चार बार हमला कर तोड़ दिया युवक की हड्डी एक भी बार नहीं दर्ज हुआ मुकदमा

 

महिला की मौत के बाद उसकी जमीन का फर्जी रेहन नामां तैयार कर जमीन हड़पने की कोशिश

कौशांबी। कोखराज थाना क्षेत्र के कशिया पश्चिम गांव में एक युवक पर 15 दिन के बीच चार बार हमला कर उसके हाथ की हड्डी तोड़ दी गई हड्डी टूटने का प्रमाण डॉक्टर ने अपने मेडिकल रिपोर्ट में भी दिया है लेकिन चार बार लगातार हमला किए जाने के बाद एक भी बार का मुकदमा थाना पुलिस ने नहीं दर्ज किया है जिससे हमला करने वाले बेखौफ है मामले में थाना पुलिस की भूमिका पर भी सवाल खड़े हैं मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की गई है।

पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र के मुताबिक चंदन लाल पुत्र चौबेलाल कोरी निवासी काशिया पश्चिम थाना कोखराज तहसील सिराथू का अनुसूचित जाति का व्यक्ति है सरकारी अभिलेखों में चंदन लाल और उसके भाई विनोद वा सनोज उर्फ मनोज कुमार के नाम आराजी खाता संख्या 00 230 दर्ज है जिसमें तीनों भाई अपने हिस्से में काबिज दाखिल हैं चंदन लाल और विनोद कुमार की जमीन के हिस्से में सनोज कुमार उर्फ मनोज कुमार की नियत खराब हो गई और उसके भाई ने साथियों के सहयोग से जमीन पर कब्जा करना शुरू कर दिया जमीन पर कब्जा करने के लिए गांव के मूलचंद उर्फ लालचंद पुत्र सूबेदार पाल को साजिश में शामिल कर लिया चंदन की माता राम सुंदरी की मौत के बाद फर्जी तरीके से अंगूठा निशान लगाकर 50 रुपए के स्टांप पर फर्जी रेहन नामा कुसुम देवी पत्नी लाल चंद्र उर्फ मूलचंद के नाम पर तैयार कर लिया जबकि रेहननामा के नियमों के मुताबिक उप निबंधक कार्यालय में रेहन नामां पंजीकृत होता है लेकिन उप निबंधक कार्यालय में राम सुंदरी की ओर से कोई भी रेहन नामा पंजीकृत नहीं किया गया चंदन लाल वा भाई विनोद कुमार की जमीन पर उपरोक्त लोग कब्जा करने लगे धोखाधड़ी फ्रॉड और हेरा फेरी कर फर्जी स्टांप के जरिए जमीन पर कब्जा करने का प्रयास शुरू हुआ जिसका विरोध हुआ तो लाल चंद्र उर्फ फूलचंद के दोनों लड़के आकाश पाल वा विकास पाल ने 05 मई 2026 को चंदन वा उसकी पत्नी को जाति सूचक शब्दों से अपमानित करते हुए गाली गलौज किया गोली मार देने की धमकी दी मारपीट के मामले की सूचना थाना पुलिस को दिया लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई फिर दोबारा 15 मई 2026 को लालचंद उर्फ मूलचंद के दोनों बेटो ने मिलकर जाति सूचक शब्दों से अपमानित करते हुए चंदन के साथ मारपीट गाली गलौज किया दोनों बार सूचना देने के बाद मामले में कोई मुकदमा नहीं दर्ज हुआ जिससे आकाश कुमार और विकास कुमार के हौसले बुलंद होते गए और 19 मई 2026 की सुबह 8:00 बजे चंदन अपने खेत पर काम करने गया था इस बीच विकास कुमार और आकाश कुमार वा मनोज उर्फ सनोज और राजकुमारी पत्नी जयचंद के साथ लाठी डंडा लेकर खेत पर पहुंच गए और चंदन तथा उसके भाई विनोद को गाली गलौज किया डंडे से मारा पीटा जान बचाकर दोनों भाई घर भाग गए पीछे-पीछे 2 घंटे बाद चंदन के घर पर विकास आकाश सनोज के साथ चढ़ आए और गाली गलौज करते हुए दोनों भाइयों को फिर मारा पीटा घर की महिलाओं को भी मारा पीटा जिससे चंदन को चोट लगी है मामले की सूचना थाना पुलिस को दी गई लेकिन थाना पुलिस ने चौथी बार भी किसी प्रकार का मुकदमा नहीं दर्ज किया आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है बल्कि घायल चंदन वा उसके भाई को पुलिस ने सुबह से शाम तक अपने हिरासत में ले लिया जिससे थाना पुलिस और हमला करने वालों की शिकायत अधिकारियों से घायल ना कर सके।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें