June 13, 2026 4:23 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

समाधान दिवस के अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी द्वारा जनसुनवाई, शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु दिए आवश्यक निर्देश

समाधान दिवस के अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी द्वारा जनसुनवाई, शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु दिए आवश्यक निर्देश

आज दिनांक 23.05.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी श्री राजेश कुमार सिंह द्वारा थाना करारी में आयोजित समाधान दिवस के अवसर पर फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना गया। इस दौरान प्राप्त प्रार्थना पत्रों के गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
अपर पुलिस अधीक्षक महोदय ने निर्देशित किया कि समाधान दिवस में प्राप्त होने वाली शिकायतों का निस्तारण पूरी पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ किया जाए तथा राजस्व एवं पुलिस विभाग से संबंधित मामलों में संयुक्त टीम द्वारा मौके पर जाकर जांच कर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। फरियादियों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें तथा प्रत्येक शिकायतकर्ता के साथ सम्मानजनक व्यवहार किया जाए।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें