October 18, 2026 12:07 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

उप जिलाधिकारी ने ग्राम बरियावा में भूमि विवाद की शिकायतों का मौके पर ही कराया निस्तारण

 

राजस्व टीम कौशाम्बी द्वारा “टॉप 10 भूमि विवादों का मौके पर समाधान” अभियान के अंतर्गत उप जिलाधिकारी,चायल अरुण कुमार ने आज ग्राम बरियावा में कैम्प आयोजित कर राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा भूमि विवाद से संबंधित शिकायतों का ग्राम स्तर पर ही त्वरित निस्तारण सुनिश्चित कराया।
कैम्प में शिकायतकर्ता गंगा प्रसाद मौर्य ने पुश्तैनी भूमि पर जबरन कब्जा किए जाने की शिकायत की थी, राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने जांच में पाया कि प्रकरण पारिवारिक विवाद से संबंधित है। सुलह समझौते के आधार पर विवाद को निस्तारित करने का प्रयास किया गया, दोनों पक्षों की असहमति पर कहा गया कि न्यायालय में वाद योजित कर अनुतोष प्राप्त करें। इसी प्रकार शिकायतकर्ता दशरथ लाल ने मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के संबंध में शिकायत की थी, जिस पर बताया गया कि पत्रावली अग्रिम कार्यवाही के लिए प्रेषित की गई है। शिकायतकर्ता चमेली देवी ने तालाब पर अवैध कब्जे की शिकायत की थी, तालाब की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराए जाने के लिए धारा 67 की कार्यवाही की जा चुकी है।
उप जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि भविष्य में भी इसी प्रकार संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ जनता की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाए।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें