अनिल कुमार गुप्ता दिल्ली
जिस शख्स पर बुजुर्ग की देखभाल की जिम्मेदारी थी, उसी ने भरोसे को तोड़कर लाखों की ठगी कर डाली।*
ईस्ट दिल्ली के मधुबन एन्क्लेव में रहने वाले कृष्णा गुप्ता के क्रेडिट कार्ड से बिना इजाज़त करीब 9 लाख 58 हजार रुपये उड़ा दिए गए। आरोपी कोई बाहर का गैंग नहीं, बल्कि घर में काम करने वाला केयरटेकर निकला।
पुलिस के मुताबिक आरोपी निशांत कुमार ने चुपके से क्रेडिट कार्ड की डिटेल हासिल की और फिर अपने भाई निकिल कुमार और साथी यश शर्मा के साथ मिलकर गोल्ड कॉइन खरीदने शुरू कर दिए।
दिल्ली से लेकर मेरठ तक ज्वेलरी शॉप्स में जाकर चोरी के कार्ड से सोना खरीदा गया।
लेकिन कहते हैं ना… अपराध कितना भी शातिर हो, पुलिस की नजर से बच नहीं सकता।
ईस्ट डिस्ट्रिक्ट की साइबर टीम ने CCTV फुटेज, टेक्निकल सर्विलांस और ज्वेलरी रिकॉर्ड खंगालकर तीनों आरोपियों को धर दबोचा।
पुलिस ने आरोपियों के पास से लगभग 50 ग्राम सोना यानी 4 गोल्ड कॉइन भी बरामद किए हैं।
अब पुलिस ये पता लगाने में जुटी है कि इस साइबर फ्रॉड गैंग में और कौन-कौन शामिल है।
दिल्ली पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अपने बैंक कार्ड, OTP और CVV जैसी जानकारी किसी के साथ शेयर ना करें… चाहे वो कितना भी भरोसेमंद क्यों ना हो।












