June 13, 2026 4:10 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की फोटो पर श्रद्धा सुमन अर्पित

मोदीनगर। शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यालय प्रभारी सचिव जहूर खान के आवास विजयनगर में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की फोटो पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए यह प्रतिज्ञा ली कि सभी कांग्रेसी कार्यकर्ता पंडित जवाहरलाल नेहरू के दिखाएं मार्ग पर चलकर भारत में यह लोकतांत्रिक भाजपा सरकार का मुकाबला गांधी के रास्ते पर चलते हुए करते रहेंगे।शहर अध्यक्ष बृजेश कुमार सैन ने कहा कि पंडित पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू अद्भुत वक्ता थे। उनकी भाषण शैली इतनी प्रभावशाली थी कि लाखों लोग उन्हें सुनने के लिए खिंचे चले आते थे। उनका व्यक्तित्व आकर्षक, सुसंस्कृत और विनम्र था। नेहरू भारत को आधुनिक,औद्योगिक और वैज्ञानिक राष्ट्र बनाने के प्रबल समर्थक थे। पीसीसी सदस्य उत्तर प्रदेश सुनील शर्मा ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानी और पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने बड़े बांध,कारखाने,आईआईटी, आईआईएम जैसी संस्थाओं को “आधुनिक भारत के मंदिर” बताया था वे पूर्ण रूप से धर्मनिरपेक्ष थे। भारत को हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई आदि सभी के लिए समान देश बनाने में उनका विश्वास अटूट था। धार्मिक कट्टरता के वे प्रबल विरोधी थे। ब्लॉक अध्यक्ष मोदीनगर चांद वीर चौधरी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू लोकतांत्रिक समाजवाद के पक्षधर थे। गरीबी, असमानता और शोषण को दूर करने के प्रति प्रतिबद्ध थे। वे विश्व शांति, उपनिवेशवाद-विरोध और एशिया-अफ्रीका के एकता के प्रबल समर्थक थे। इस अवसर पर शहर अध्यक्ष बृजेश कुमार सेन,कार्यालय प्रभारी सचिव जहूर खान, ब्लॉक अध्यक्ष मोदीनगर चांद वीर चौधरी, पीसीसी सदस्य उत्तर प्रदेश सुनील शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष गोविंदपुरी राकेश सोनी, मंडल अध्यक्ष डॉक्टर फरमान अली, फुरकान, खुर्शीद, अब्दुल रहमान, एजाज अहमद, कामेश शर्मा, रियासत सैफी, संजय शर्मा, पवन कोरी, विशाल कौशिक, भिखारी लाल कश्यप, समसा, अली हसन, जमीला, रजनी शर्मा और इसलामन चौधरी आदि के साथ अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें