राजस्व टीम कौशाम्बी द्वारा “टॉप 10 भूमि विवादों का मौके पर समाधान” अभियान के अंतर्गत उप जिलाधिकारी,चायल अरुण कुमार ने आज ग्राम दरियापुर में कैम्प आयोजित कर राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा भूमि विवाद से संबंधित शिकायतों का ग्राम स्तर पर ही त्वरित निस्तारण सुनिश्चित कराया।
कैम्प में शिकायतकर्ता भोला सिंह की शिकायत पर राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा चकमार्ग की भूमि चिन्हित कर मौके पर ही अतिक्रमण मुक्त कराया गया। इसी प्रकार शिकायतकर्ता शंकर सिंह की शिकायत पर राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा नाली की भूमि चिन्हित कर मौके पर ही अतिक्रमण मुक्त कराया गया।
उप जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि भविष्य में भी इसी प्रकार संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ जनता की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाए।












