October 17, 2026 11:20 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

पेटलावद विधानभा की कांग्रेस संगठनात्मक बैठक 3 जून को आयोजित होगी

माणक लाल जैन झाबुआ थांदला

पेटलावद विधानभा की कांग्रेस संगठनात्मक बैठक 3 जून को आयोजित होगी

मध्य प्रदेश कांग्रेस सह प्रभारी ऊषानायडू जिला प्रभारी अमन बजाज विधानसभा प्रभारी शैलेंद्र अठाना विमल छिपानी बैठक में भाग लेंगे

झाबुआ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस संगठनात्मक बैठकों का दौर प्रदेश के संपूर्ण जिलों में सुचारू रूप से चल रहा है
जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रांका प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता साबिर फिटवेल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया की जिले की तीनों विधानसभा झाबुआ थांदला पेटलावद में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी महासचिव पूर्व सांसद मध्य प्रदेश की सह प्रभारी उषा नायडू जिले के दौरे पर रहेगी इस अवसर पर जिला कांग्रेस प्रभारी अमन बजाज पेटलावद विधानसभा प्रभारी शैलेंद्र सिंह अठाना थांदला विधानसभा प्रभारी विमल छिपानी भी बैठक मैं भाग लेंगे
उन्होंने कहा की इन कार्यक्रमों का उद्देश्य संगठनात्मक ढांचे को सशक्त बनाना जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं की भूमिका को प्रभावी बनाना तथा आगामी राजनीतिक चुनौतियो के लिए संगठन को तैयार करना हे जिसके लिए प्रशिक्षण शिविर भी आयोजित होगा आयोजित संगठनात्मक बैठक 3 जून को प्रातः 11 बजे झाबुआ के निजी गार्डन में आयोजित होगी वहीं थांदला विधानसभा की बैठक दोपहर 2 बजे कृषि उपज मंडी परिसर मैं होगी वही 4 जून को पेटलावद विधानसभा की बैठक प्रातः 11 बजे निजी गार्डन में आयोजित होगी आयोजित संगठनात्मक बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष मंडलम अध्यक्ष निर्वाचित जनप्रतिनिधि एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ प्रभारी गण पार्टी की मजबूती के लिए मिशन 2028 -29 के लिए रणनीति तय करेंगे
आयोजित संगठनात्मक बैठक में पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया विधायक डॉक्टर विक्रांत भूरिया वीर सिंग भूरिया पूर्व विधायक जेवियर मेडा वाल सिंग मेडा प्रदेश महासचिव निर्मल मेहता जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सोनल भाबर संगठन मंत्री शंकर सिंह भूरिया विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे
जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा समस्त जिला कांग्रेस पदाधिकारी ब्लॉक अध्यक्ष गण मंडल अध्यक्ष गण निर्वाचित जनप्रतिनिधियों सरपंच पार्षदों एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को आयोजित संगठनात्मक बैठक में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए आह्वान किया है

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें