June 13, 2026 1:29 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

कैमूर में बेकाबू ट्रैक्टर पलटा और लग गई आग, बोनट पर बैठे 2 नाबालिग की दर्दनाक मौत

 

कैमूर : बिहार के कैमूर में मिट्टी लदा ट्रैक्टर बेकाबू होकर पलट गया और उसमें आग लग गई. हादसे में दो नाबालिग बच्चे ट्रैक्टर के नीचे आ गए और झुलसकर मर गए. दोनों बच्चों की पहचान कर ली गई है. इस मामले में चैनपुर थाना क्षेत्र की पुलिस मामले की जांच कर रही है.
बेकाबू होकर ट्रैक्टर पलटा : स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक खरौड़ा की तरफ से मिट्टी लादकर तेज रफ्तार में एक ट्रैक्टर आ रहा था जो खड़ौरा और नौघरा के बीच अनियंत्रित होकर सड़क किनारे सकरी पईन में पलट गया. इस दुर्घटना के दौरान शॉर्ट सर्किट के कारण ट्रैक्टर में आग लग गई. ट्रैक्टर के नीचे दबाने एवं ऊपर से आग लगने के कारण दोनों नाबालिगों की मौके पर ही मौत हो गई
ट्रैक्टर के पलटते ही लगी आग : स्थानीय लोगों के मुताबिक घटना शाम 6:30 बजे के आसपास घटित हुई. जिस स्थल पर ट्रैक्टर पलटा हुआ है वह इतना सकरा जगह है कि ट्रैक्टर उसमें फंस गया. ट्रैक्टर के चारों चक्के ऊपर थे. पूरे ट्रैक्टर में आग लग गई, स्थानीय लोगों के मुताबिक ट्रैक्टर के नीचे दबने और आग में झुलसने के कारण दोनों की मौत की बात बताई जा रही है. वहीं इस घटना की सूचना पाकर मौके पर 112 नंबर की पुलिस पहुंची जिसके द्वारा ट्रैक्टर को निकालने के लिए जेसीबी को मंगवाने का कार्य किया जा रहा था.
दो नाबालिग की मौत से कोहराम : इस मामले से संबंधित जानकारी लेने पर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद के द्वारा बताया गया सड़क दुर्घटना में दो लोगों के ट्रैक्टर के नीचे दबने की बात सामने आई है. मौके पर पुलिस बल पहुंची है. ट्रैक्टर काफी सकरा स्थल पर फंसा हुआ है, जिसे निकालने के लिए जेसीबी को मंगवाया गया है.
“इस हादसे में दो की मौत हो गई है. दोनों ट्रैक्टर के नीचे दबे थे. ट्रैक्टर काफी सकरी जगह पर फंसा हुआ था. उसे निकालने के लिए जेसीबी मंगवाया गया है.”- विजय प्रसाद, थानाध्यक्ष, चैनपुर

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें