October 17, 2026 7:52 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़, एक लाख के इनामी कुख्यात अपराधी ललन सिंह ढेर

उत्तर प्रदेश पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वाराणसी और चंदौली समेत कई जिलों में वांछित कुख्यात इनामी अपराधी ललन सिंह उर्फ ललन को सहारनपुर जिले के सरसावा-नकुर रोड पर 21-22 जून 2026 की रात हुई पुलिस मुठभेड़ में मार गिराया गया। वह बिहार के समस्तीपुर का रहने वाला था और उस पर एक लाख रुपये तक का इनाम घोषित था। ललन सिंह 2022 में वाराणसी में एक सब-इंस्पेक्टर पर गोलीबारी और हथियार लूट की घटना समेत कई गंभीर मामलों में वांछित था। पुलिस के अनुसार, वह कई हत्याओं, बैंक डकैती और लूट की वारदातों में शामिल रहा है।एडिशनल एसपी लाल प्रताप सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई के दौरान मुठभेड़ हुई, जिसमें ललन सिंह घायल हुआ और बाद में अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया। उसका एक साथी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें