October 17, 2026 5:56 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

निर्जला एकादशी स्नान पर्व पर हरिद्धार में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

निर्जला एकादशी स्नान पर्व के अवसर पर धर्मनगरी हरिद्वार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। स्नान मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए हरिद्वार पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड में है।

 

निर्जला एकादशी स्नान पर्व के अवसर पर धर्मनगरी हरिद्वार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है।

 

 

हरिद्धार

निर्जला एकादशी स्नान पर्व के अवसर पर धर्मनगरी हरिद्वार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। स्नान मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए हरिद्वार पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड में है। मेला क्षेत्र को 4 सुपर जोन, 12 जोन और 30 सेक्टरों में विभाजित कर सुरक्षा व्यवस्था बनाई गई है।

मेला क्षेत्र में बीडीएस टीम और डॉग स्क्वॉड लगातार सक्रिय रहकर रेलवे स्टेशन, बस अड्डों और प्रमुख घाटों की निगरानी कर रहे हैं। कंट्रोल रूम से सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भीड़ की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। वहीं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सादे वस्त्रों में पुलिसकर्मी भी तैनात हैं, जो संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर बनाए हुए हैं।

सीओ सिटी शिशुपाल नेगी ने बताया कि जवानों को गर्मी से बचाव के लिए पर्याप्त पानी, ग्लूकोज और ओआरएस साथ रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अफवाहों पर रोक लगाने, भीड़ नियंत्रण, ट्रैफिक डायवर्जन और श्रद्धालुओं के साथ शालीन व्यवहार बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया है।

 

सुरक्षा व्यवस्था के तहत 4 अपर पुलिस अधीक्षक, 12 पुलिस उपाधीक्षक, 19 निरीक्षक/थानाध्यक्ष, 55 उपनिरीक्षक, 209 पुलिसकर्मी, 36 महिला कांस्टेबल, 3 घुड़सवार दल, 2 डॉग स्क्वॉड टीम, 4 फायर टेंडर यूनिट, 14 जल पुलिस कर्मी, 14 फ्लड कंपनी कर्मी, 3 कंपनी सीएपीएफ, 200 होमगार्ड्स, 200 पीआरडी जवान, एसडीआरएफ की एक टीम तथा एटीएस की 2 सब कंपनियां तैनात की गई हैं।

 

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें