झाबुआ माणक लाल जैन
प्रशिक्षित वक्ता बूथ प्रभारीयो मंडलम अध्यक्षों ब्लॉक शहर अध्यक्षों को प्रशिक्षण प्रदान करेंगे
झाबुआ/मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार प्रत्येक जिलों में सुचारू रूप से कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दक्ष बनाने के उद्देश्य से प्रशिक्षण दिया जा रहा है व समन्वय बैठके भी आयोजित हो रही है
जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रांका कांग्रेस प्रवक्ता साबिर फिटवेल ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया की कांग्रेस पार्टी ने जितनी अच्छी तैयारी उतनी अधिक सफलता के उद्देश्य को लेकर प्रबंधन मैनेजमेंट के साथ कार्यकर्ताओं पदाधिकारी में समन्वय पर जोर दिया हे अलीराजपुर झाबुआ दो जिलों के मंडलम अध्यक्ष बूथ प्रभारीयो का प्रशिक्षण कार्यक्रम
9 जुलाई को प्रातः 11 बजे से मंडलम अध्यक्ष बूथ प्रभारीयो ब्लॉक अध्यक्षों शहर अध्यक्षों का शिफ्ट वार प्रशिक्षण 10 जुलाई तक दो दिवसीय चरणबद्ध तरीके से कॉलेज रोड स्थित निजी गार्डन मैं आयोजित होगा
इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस महासचिव पूर्व सांसद प्रदेश प्रभारी श्रीमती उषा नायडू मध्य प्रदेश कांग्रेस से प्रशिक्षण प्रभारी महेंद्र जोशी जिला कांग्रेस प्रभारी अमन बजाज राम सिंह सिकरवार रवि भदोरिया विमल छिपानी शैलेंद्र सिंह अठाना सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता भाग लेंगे
पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया विधायक डॉक्टर विक्रांत भूरिया श्रीमती सेना महेश पटेल वीर सिंह भूरिया प्रदेश कांग्रेस महासचिव निर्मल मेहता पूर्व विधायक मुकेश पटेल जेवियर मेडा वाल सिंग मेडा जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सोनल भाबर उपाध्यक्ष अकमल डामोर संगठन मंत्री शंकर सिंह भूरिया ने अलीराजपुर झाबुआ जिले के समस्त ब्लॉक अध्यक्ष शहर अध्यक्ष मंडल अध्यक्ष बूथ प्रभारियों से प्रशिक्षण शिविर में भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया हे












