झाबुआ (थांदला) माणक लाल जैन
*प्रदेश स्तरीय स्व-सहायता समूहों के क्षमतावर्धन एवं ऋण वितरण कार्यक्रम की तैयारियों का मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने लिया जायज
*
झाबुआ, 30 जुलाई 2026 शासकीय महाविद्यालय कॉलेज ग्राउंड, थांदला में 31 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाले प्रदेश स्तरीय “स्व-सहायता समूहों का क्षमतावर्धन एवं ऋण वितरण कार्यक्रम” की तैयारियों के संबंध में महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान मंत्री सुश्री भूरिया ने संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर कार्यक्रम की सभी व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की तथा कार्यक्रम को सुव्यवस्थित, गरिमामय एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को मंच व्यवस्था, बैठक व्यवस्था, पेयजल, विद्युत, यातायात, सुरक्षा, स्वच्छता, पार्किंग सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि कार्यक्रम का संचालन सुचारु रूप से किया जा सके।
इस दौरान जनप्रतिनिधिगण, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री जितेन्द्रसिंह चौहान, अपर कलेक्टर श्री सी एस सोलंकी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व थान्दला श्री भास्कर गाचले एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।












