October 17, 2026 5:57 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

प्रधानमंत्री मोदी ने युवाओं से गाली-गलौज और नफरत से दूर रहने की अपील की

प्रधानमंत्री मोदी ने युवाओं से गाली-गलौज और नफरत से दूर रहने की अपील की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो संदेश जारी कर जंतर-मंतर की हाल की घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि कुछ बच्चों ने ऐसी भाषा का इस्तेमाल किया जो किसी भी सभ्य समाज के लिए उचित नहीं है

 

रायपुर, 1 अगस्त 2026

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज सोशल मीडिया पर एक वीडियो संदेश जारी कर युवाओं से गाली-गलौज और नफरत से दूर रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि गाली देने से किसी समस्या का समाधान नहीं होता। जंतर-मंतर की हाल की घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि कुछ बच्चों ने ऐसी भाषा का इस्तेमाल किया जो किसी भी सभ्य समाज के लिए उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि उनके और उनकी दिवंगत माता के बारे में भी अपशब्द कहे गए, लेकिन बचपन में गलतियां हो जाती हैं और उन्हें सुधारने का अवसर भी मिलना चाहिए।

प्रधानमंत्री ने कहा कि ऐसे बच्चों को सजा देने या समाज में अपमानित करने के बजाय उन्हें सही रास्ता दिखाना चाहिए। उन्होंने कहा कि वे इन बच्चों को क्षमा करते हैं और समाज से भी उन्हें सुधार का अवसर देने की अपील करते हैं। श्री मोदी ने युवाओं से अपनी गलतियों से सीखने, कुछ नया करने और अपने सपनों को पूरा करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि देश आगे बढ़ रहा है और वे चाहते हैं कि देश का युवा भी आगे बढ़े और राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी निभाए।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें