October 17, 2026 5:09 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

यश धुल की तूफानी सेंचुरी से सेंट्रल दिल्ली किंग्स की शानदार जीत, मनी ग्रेवाल ने जमकर की तारीफ

यश धुल की तूफानी सेंचुरी से सेंट्रल दिल्ली किंग्स की शानदार जीत, मनी ग्रेवाल ने जमकर की तारीफ
नई दिल्ली, 5 अगस्त। दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL) 2026 में सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने बारिश से प्रभावित 15 ओवर के मुकाबले में पुरानी दिल्ली 6 को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी। अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में गेंदबाज मनी ग्रेवाल के शानदार प्रदर्शन के बाद यश धुल ने नाबाद शतकीय पारी खेलकर टीम को आसान जीत दिलाई।
मनी ग्रेवाल ने यश धुल की मैच जिताऊ पारी की जमकर सराहना करते हुए कहा कि “यश ऐसा खिलाड़ी है जो जिम्मेदारी लेता है और टीम के लिए मैच जीतता है। जब तक वह क्रीज पर रहता है, लक्ष्य चाहे कितना भी हो, हमें भरोसा रहता है कि हम मुकाबले में हैं। वह शानदार फॉर्म में है।”
पहले बल्लेबाजी करने उतरी पुरानी दिल्ली 6 की शुरुआत बेहद खराब रही। मनी ग्रेवाल ने शीर्ष क्रम को झकझोरते हुए टीम को 9वें ओवर में 55/5 के संकट में पहुंचा दिया। इसके बाद रोहन राठी और अश्विनी चिल्लर ने छठे विकेट के लिए 85 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी कर पारी को संभाला।
रोहन राठी ने महज 21 गेंदों में 46 रनों की आक्रामक पारी खेली, जबकि अश्विनी चिल्लर ने 29 गेंदों पर 38 रन बनाए। दोनों की साझेदारी के दम पर पुरानी दिल्ली 6 ने 15 ओवर में 7 विकेट पर 140 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया।
सेंट्रल दिल्ली किंग्स की ओर से मनी ग्रेवाल सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 3 ओवर में 22 रन देकर 3 विकेट चटकाए। वहीं, गवनीश खुराना ने 2 विकेट लेकर उनका अच्छा साथ दिया।
141 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने मुकाबला एकतरफा कर दिया। यश धुल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए महज 47 गेंदों में अपना शतक पूरा किया और पूरी पारी के दौरान नाबाद रहे। उनकी पारी में शानदार टाइमिंग, आकर्षक स्ट्रोक और दमदार शॉट्स देखने को मिले। धुल की विस्फोटक बल्लेबाजी के सामने पुरानी दिल्ली 6 के गेंदबाज पूरी तरह बेबस नजर आए और किंग्स ने 9 विकेट से बड़ी जीत दर्ज कर ली।
मनी ग्रेवाल ने अपनी गेंदबाजी को लेकर कहा कि डेथ ओवरों में टीम का फोकस लगातार आक्रमण करने और सही जगह गेंदबाजी करने पर था। उन्होंने कहा कि कुछ और विकेट हासिल कर नए बल्लेबाजों को दबाव में लाने की रणनीति सफल रही।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें