झाबुआ (थांदला) माणक लाल जैन
फ्लॉवरलेट अंग्रेजी माध्यम हायर सेकंडरी स्कूल पदभार शपथ समारोह संपन्न।
थांदला फ्लावर्लेट अंग्रेजी माध्यम हायर सेकंडरी स्कूल मछला ई माता में छात्र छात्राओं के विभिन्न पदाधिकारियों चुनाव संपन्न होकर शपथ विधि समारोह संपन्न हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि पीटर बबेरिया पूर्व पार्षद ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज इस गरिमामय समारोह मे चयनित होकर पदभार ग्रहण कर लिया है इसलिए सबसे पहले आप स्वयं अपने कर्तव्य और जिम्मेदारी समझे और पूर्ण करें आप दूसरों के लिए आदर्श बने। आप अपनी पढ़ाई लगन और ईमानदारी से करें और उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त कर स्कूल जिला और प्रदेश का नाम रोशन करें। इससे पूर्व फॉवरलेट स्कूल प्रबंधक फादर जॉर्ज बेबी प्राचार्य सिस्टर एलिस फादर रोहित मचार हॉस्टल इंचार्ज सिस्टर हॉस्टल इंचार्ज ने छात्रों के कार्यों की सराहना की। स्कूल स्टाफ की भी उनकी समर्पण भावना के लिए सराहा। साथ ही स्कूल में आदिवासी दिवस भी मनाया गया जिसमें स्कूल स्टाफ ने टांटिया भील उर बिरसा मुंडा के जीवनी के बारे में प्रकाश डाला।












