October 17, 2026 4:20 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

धोखाधड़ी मामले में फरार घोषित अपराधी गिरफ्तार

धोखाधड़ी मामले में फरार घोषित अपराधी गिरफ्तार

नई दिल्ली, 9 अगस्त। द्वारका जिला पुलिस की एंटी-जेल बेल एंड प्रो-क्लेम्ड ऑफेंडर्स सेल ने धोखाधड़ी के मामले में लंबे समय से मुकदमे से बच रहे एक घोषित अपराधी (P.O.) को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मन्मीत सिंह (46) निवासी हरि नगर, दिल्ली के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी FIR नंबर 201/2016, थाना द्वारका साउथ में दर्ज धोखाधड़ी और विश्वासघात के मामले में सुनवाई से लगातार बच रहा था। अदालत ने उसे 29 सितंबर 2018 को भगोड़ा/घोषित अपराधी घोषित किया था। उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 420/406/174A के तहत मामला दर्ज था।

डीसीपी द्वारका कुशल पाल सिंह के निर्देश पर घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में एसीपी ऑपरेशंस सुभाष मलिक की निगरानी और इंस्पेक्टर हरीश कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम में हेड कांस्टेबल राहुल यादव और हेड कांस्टेबल कुलवंत शामिल थे।

पुलिस टीम को 22 जुलाई 2026 को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी मन्मीत सिंह हरि नगर इलाके में रह रहा है। सूचना के आधार पर टीम ने मौके पर पहुंचकर जाल बिछाया और आरोपी को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी को थाना बिंदापुर में संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पहले भी दो मामले दर्ज पाए गए हैं। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें