October 17, 2026 5:55 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

उत्तम नगर में दो ओवरस्टे विदेशी नागरिक पकड़े, डिटेंशन सेंटर भेजे

उत्तम नगर में दो ओवरस्टे विदेशी नागरिक पकड़े, डिटेंशन सेंटर भेजे

*अनिल कुमार गुप्ता दिल्ली*

नई दिल्ली, 10 अगस्त। द्वारका जिला पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स सेल ने ऑपरेशन विस्टा 1.0 के तहत कार्रवाई करते हुए उत्तम नगर इलाके से दो ओवरस्टे विदेशी नागरिकों को पकड़ा है। इनमें एक घाना और दूसरा नाइजीरिया का नागरिक है। दोनों भारत में अपने प्रवास से संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।

 

डीसीपी द्वारका कुशल पाल सिंह के निर्देश और एसीपी ऑपरेशंस सेल सुभाष मलिक की निगरानी में इंस्पेक्टर कमलेश कुमार के नेतृत्व में टीम ने विदेशी नागरिकों के सत्यापन और ओवरस्टे मामलों की जांच के दौरान Cosmos Adele उर्फ Cosmos Adade और Ngwbueze Ekeh को पकड़ा।

 

पुलिस के अनुसार, दोनों को दिल्ली के FRRO के समक्ष पेश किया गया। इसके बाद 3 अगस्त के आदेशों के तहत दोनों विदेशी नागरिकों को लामपुर, दिल्ली स्थित डिटेंशन सेंटर भेज दिया गया, जहां उन्हें सेंटर के अधीक्षक के सुपुर्द किया गया।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें