झाबुआ माणक लाल जैन
*कक्षा VI JNVST-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि आज 10 अगस्त*
*आवेदन पत्र में सुधार के लिए 11 एवं 12 अगस्त को खुली रहेगी करेक्शन विंडो*
झाबुआ, 10 अगस्त 2026 जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST)-2027 के अंतर्गत कक्षा VI में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 10 अगस्त 2026 निर्धारित है। पात्र विद्यार्थी आज निर्धारित समयावधि में अपना ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत आवेदन पत्र में आवश्यक संशोधन अथवा त्रुटि सुधार के लिए 11 एवं 12 अगस्त 2026 को करेक्शन (Correction) विंडो खुली रहेगी। इस अवधि में आवेदन कर चुके अभ्यर्थी निर्धारित प्रावधानों के अनुसार अपने आवेदन पत्र में आवश्यक सुधार कर सकेंगे।
जिले में कक्षा VI JNVST-2027 के लिए अधिक से अधिक पात्र विद्यार्थियों का पंजीयन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से समस्त शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों, संकुल प्राचार्यों तथा संबंधित अधिकारियों को विद्यार्थियों एवं अभिभावकों तक इसकी जानकारी समयबद्ध रूप से पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं।
साथ ही आवेदन की अंतिम तिथि एवं करेक्शन विंडो से संबंधित सूचना को शिक्षा विभाग जिला झाबुआ के उपलब्ध डिजिटल एवं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, वेबसाइट, व्हाट्सएप ग्रुप तथा विद्यालयों के सूचना पटल के माध्यम से व्यापक रूप से प्रसारित करने के लिए कहा गया है, ताकि जिले का कोई भी पात्र विद्यार्थी जानकारी के अभाव में आवेदन करने से वंचित न रहे।












