October 17, 2026 3:42 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारत देश का तिरंगा इस देश की आन बान और शान है हर घर तिरंगा अभियान देश के प्रत्येक व्यक्ति में देश भावना जगाता है – महेंद्र जैन

भारत देश का तिरंगा इस देश की आन बान और शान है हर घर तिरंगा अभियान देश के प्रत्येक व्यक्ति में देश भावना जगाता है – महेंद्र जैन
बुरहानपुर नि.प्र. – बुरहानपुर जिले की सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने वाली अग्रणी संस्था जनजाग्रति संस्था बुरहानपुर द्वारा देश के प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के निर्देशानुसार एवं म.प्र. के मुख्यमंत्री मोहन यादव के मार्गदर्शन में 9 अगस्त से 17 अगस्त 2026 तक हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत संस्था के संरक्षक व् संस्थापक अध्यक्ष महेंद्र जैन के निवास स्थान पर हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जनजाग्रति संस्था बुरहानपुर के समस्त साथियों द्वारा तिरंगा लहराया गया l
इस अवसर पर संस्था संरक्षक एवं सलाहकार डॉ फौजिया सोडावाला ,संस्था अध्यक्ष डॉ किरण सिंह ,संस्था उपाध्यक्ष डॉ हर्ष वर्मा , सुनील सलूजा , कोषाध्यक्ष मेहुल जैन , कार्यकारिणी सदस्य कैलाश अग्रवाल,हरिओम अग्रवाल , आशा तिवारी , अरुण जोशी , एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे l हर घर तिरंगा अभियान को संबोधित करते हुए महेंद्र जैन ने कहा की इस स्वतंत्रता दिवस पर देश की आज़ादी को 80 वर्ष पूर्ण होंगे l शहीदों , क्रांतिकारियों , स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आन्दोलन से इस देश को आज़ादी मिली है l भारत देश का तिरंगा इस देश की आन बान और शान है हर घर तिरंगा अभियान देश के प्रत्येक व्यक्ति में देश भावना जगाता है l गर्व से हम यह कह सकते है की हम समस्त देश वासियों का एक ही मकसद है की कदम से कदम व् हाथ से हाथ मिलाये ताकि गर्व से हम 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस बड़े जोश और उल्लास के मनाये ताकि देश प्रगति की और अग्रसर हो सके l
सलग्न उक्त अवसर के छायाचित्र l

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें