October 17, 2026 4:20 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

महापौर श्री प्रवेश वाही ने बी-ब्लॉक प्रशांत विहार स्थित निगम प्रतिभा विद्यालय में बाल वाटिका का उद्घाटन किया

अनिल कुमार गुप्ता दिल्ली

*महापौर श्री प्रवेश वाही ने बी-ब्लॉक प्रशांत विहार स्थित निगम प्रतिभा विद्यालय में बाल वाटिका का उद्घाटन किया*

*निगम विद्यालय में पढ़ने वाले नौनिहालों के लिए खेल खेल में सीखने का साधन बनेगी बाल वाटिका*

*दिल्ली के महापौर श्री प्रवेश वाही ने रोहिणी सेक्टर-9 में एरोबिन का लोकार्पण किया*

दिल्ली के माननीय महापौर,श्री प्रवेश वाही ने आज उत्तर पश्चिम दिल्ली के प्रशांत विहार बी-ब्लॉक में स्थित निगम प्रतिभा विद्यालय में बाल वाटिका का उद्घाटन किया। अत्याधुनिक दृश्य श्रव्य संसाधनों जैसे स्मार्ट टीवी एवं खेल खिलौनों से सुसज्जित बाल वाटिका निगम विद्यालय में पढ़ने वाले नौनिहालों के लिए खेल खेल में सीखने के उत्कृष्ट अवसर प्रदान करेगी। इस अवसर पर उत्तर पश्चिम क्षेत्र की उपनिदेशक (शिक्षा) सुश्री राजकुमारी, विद्यालय की प्रधानाचार्या,शिक्षकगण एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

महापौर श्री प्रवेश वाही ने कहा कि दिल्ली नगर निगम अपने विद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों को उत्कृष्ट संसाधन एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि निगम विद्यालय में छात्रों को सीखने के अच्छे अवसर प्रदान करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अत्याधुनिक संसाधनों से सुसज्जित बाल वाटिका निगम विद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों के लिए खेल खेल में सीखने के अच्छे अवसर प्रदान करेगी।

इसी के साथ महापौर श्री प्रवेश वाही ने आज रोहिणी सेक्टर-9 में एरोबिन का भी लोकार्पण किया। यह एरोबिन संपूर्णा एनजीओ की सहायता से स्थापित किए गए हैं। इस अवसर पर संपूर्णा की अध्यक्षा श्रीमती शोभा विजेंदर भी उपस्थित रही। महापौर ने बताया कि एरोबिन की सहायता से एक बार में एक बिन में 10 किलो गीले कूड़े को बायो कल्चर की सहायता से कंपोस्ट खाद में बदल दिया जाता है। उन्होंने कहा कि इस तकनीक के माध्यम से स्रोत पर ही कचरे का पृथक्करण (सेग्रीगेशन) एवं निस्तारण करने में सहायता मिलेगी।

महापौर ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली नगर निगम, माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘स्वच्छ भारत’ के संकल्प को साकार करने के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रहा है। उन्होंने दिल्लीवासियों से भी अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में स्वच्छता बनाए रखने में दिल्ली नगर निगम का सहयोग करें तथा राजधानी को स्वच्छ एवं हरित बनाने के इस अभियान में सक्रिय भागीदार बनें।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें