October 17, 2026 2:48 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

स्वरोजगार दिवस पर हितग्राहियों को मिली योजनाओं की सौगात

झाबुआ माणक लाल जैन

 

*स्वरोजगार दिवस पर हितग्राहियों को मिली योजनाओं की सौगात*

 

*कलेक्टर ने स्वीकृति पत्र, डेमो चेक एवं ऑटो रिक्शा की चाबी वितरित कर आत्मनिर्भर बनने के लिए किया प्रोत्साहित*

 

झाबुआ, 11 अगस्त 2026 जिला प्रशासन द्वारा मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई के साथ स्वरोजगार दिवस मनाया गया। कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विभागों की स्वरोजगार योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को ऋण स्वीकृति पत्र, डेमो चेक एवं ऑटो रिक्शा की डेमो चाबी प्रदान की गई। कलेक्टर ने हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ उठाकर स्वयं का रोजगार स्थापित करने तथा आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित किया।

 

कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित स्वरोजगारमूलक योजनाओं की जानकारी दी गई। पात्र आवेदकों के प्रकरणों का परीक्षण कर बैंकों के माध्यम से ऋण स्वीकृति की प्रक्रिया पूर्ण की गई तथा उन्हें स्वीकृति पत्र एवं डेमो चेक वितरित किए गए।

 

नगर पालिका परिषद झाबुआ द्वारा प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत श्री प्रहलाद रैकवार, दितु, रूपा भाबोर एवं आरती माली को बैंक ऑफ बड़ौदा, झाबुआ के माध्यम से 15-15 हजार रुपये के ऋण स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए। इसी योजना के तहत श्री घनश्याम को बैंक ऑफ बड़ौदा, झाबुआ के माध्यम से 25 हजार रुपये का ऋण स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया।

 

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) द्वारा संचालित कैश क्रेडिट लिमिट (सीसीएल) योजना के अंतर्गत बामनिया आजीविका स्व-सहायता समूह रामा, मां संतोषी आजीविका स्व-सहायता समूह रामा तथा कृष्णा आजीविका स्व-सहायता समूह रामा को मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक के माध्यम से 6-6 लाख रुपये के डेमो चेक प्रदान किए गए।

 

मध्यप्रदेश आदिवासी वित्त एवं विकास निगम द्वारा संचालित भगवान बिरसा मुंडा स्वरोजगार योजना के अंतर्गत श्री रालु सुरपिया को बैंक ऑफ बड़ौदा, झाबुआ के माध्यम से 4 लाख 70 हजार रुपये की वित्तीय सहायता से प्राप्त ऑटो रिक्शा की डेमो चाबी प्रदान की गई। मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत श्री जितेन्द्रसिंह चौहान ने हरी झंडी दिखाकर ऑटो रिक्शा को रवाना किया। इसी प्रकार टंट्या मामा आर्थिक कल्याण योजना के अंतर्गत श्री महेश को बैंक ऑफ बड़ौदा, झाबुआ के माध्यम से 90 हजार रुपये का डेमो चेक प्रदान किया गया।

 

जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र द्वारा संचालित मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के अंतर्गत श्री प्रहलाद राठौर को बैंक ऑफ बड़ौदा, झाबुआ के माध्यम से 1 लाख 98 हजार रुपये का डेमो चेक प्रदान किया गया।

 

कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट ने कहा कि शासन की विभिन्न स्वरोजगार योजनाएं युवाओं, महिलाओं एवं जरूरतमंद नागरिकों को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने का प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों एवं बैंकर्स को निर्देशित किया कि पात्र हितग्राहियों के प्रकरणों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करते हुए उन्हें योजनाओं का लाभ शीघ्र उपलब्ध कराया जाए।

 

कार्यक्रम में महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र सुश्री पिंकी डिंडोर, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से श्रीमती कृष्णा रावत, विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि तथा संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें