October 17, 2026 2:48 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

महामंत्री श्री शिव गोपाल मिश्र जी के 76वे जन्म दिवस के अवसर पर रक्तदान का आयोजन

महामंत्री श्री शिव गोपाल मिश्र जी के 76वे जन्म दिवस के अवसर पर रक्तदान का आयोजन

————–

नई दिल्ली-15 अगस्त 2026-दिनांक 15 अगस्त. 2026 को आल इंडिया रेलवे मेन्स फेडरेशन (एआईआरएफ) एवं नादर्न रेलवे मेन्स यूनियन(एनआरएमयू) के महामंत्री कामरेड शिव गोपाल मिश्र जी के 76वे जन्मदिवस तथा 80वें स्वाधीनता दिवस के उपलक्ष्य में नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन दिल्ली मंडल द्वारा एक रक्तदान शिविर का आयोजन एनआरएमयू केन्द्रीय कार्यालय, 12 चेम्सफोर्ड रोड नई दिल्ली पर आयोजित किया गया जिसका उदघाटन महाप्रबंधक उत्तर रेलवे श्री राजेश कमार पाण्डेय जी द्वारा किया गया। इस मौके पर अपर महाप्रबंधक, प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी, प्रमुख मुख्य चिकित्सा निदेशक. उत्तर रेलवे, मंडल रेल प्रबंधक, उत्तर रेलवे दिल्ली मंडल व अन्य वरिष्ठ अधिकारी तथा डोनर्स व यूनियन के शिष एवं मंडलीय नेतृत्व उपस्थित रहे।

सर्वप्रथम आल इंडिया रेलवे मेन्स कार्यालय, 4 स्टेट इन्ट्री रोड, नई दिल्ली, एवं तत्पश्चात नार्दर्न रेलवे मेन्स यूनियन कार्यालय, 12 चेम्सफोर्ड रोड, नई दिल्ली में महामंत्री श्री शिव गोपाल मिश्र, यूनियन के केन्द्रीय अध्यक्ष श्री एस के त्यागी जी द्वारा ध्वाजारोहण समारोह का आयोजन किया गया।इस अवसर पर दिल्ली मंडल, लेखा तथा मुख्यालय मंडल के तमाम कर्मचारी मौजूद रहे।

इसके उपरांत एनआरएमयू केन्द्रीय कार्यालय मे एआईआरएफ एवं एनआरएमयू के महामंत्री श्री शिव गोपाल मिश्र जी की 76वे जन्म दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमे कई लोगो ने स्वेच्छा से रक्तदान दिया। इसके साथ-साथ 12, चेम्सफोर्ड रोड केंद्रीय कार्यालय एन.आर.एम.यू. के स्व. टी.एन.वाजपेई हाल, नई दिल्ली में एक सभा का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य वक्ता महाप्रबंधक उत्तर रेलवे, राजेश कुमार पाण्डेय, पीसीपीओ, व उपस्थित सभी वरिष्ठ अधिकारियों ने 80वें स्वाधीनता दिवस की सभी को शुभकामनाएं देते हुये महामंत्री श्री शिव गोपाल मिश्र जी को उनके 76वें जन्मदिवस के अवसर पर दीर्घायु की कामना करते हुये बधाई दी।

यूनियन के केन्द्रीय अध्यक्ष श्री एस के त्यागी, केन्द्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती प्रवीना सिंह, केन्द्रीय कोशाध्यक्ष श्री हरप्रीत सिंह, दिल्ली मंडल के मंडल मंत्री कामरेड अनूप शर्मा, मुख्यालय मंडल के मंडल मंत्री कामरेड संजीव सैनी , व अन्य उपस्थित साथियो ने अलावा उपस्थित लोगो ने महामंत्री जी के 76वे जन्मदिवस पर ढेरो बधाई दी और उनके दीर्घायु जीवन तथा तथा मंगलमय स्वास्थ्य की कामना की और साथ ही 80वें स्वाधीनता दिवस के अवसर पर सभी देशवासियों एवं रेलकर्मियो को बधाई देने का काम किया। आयोजित रक्तदान शिविर को सबोधित करते हुये उपस्थित सभी वक्ताओ ने बताया कि इस अवसर पर रक्तदान के अलावा कोई अन्य पुनीत कार्य नही हो सकता है। इससे लाखो जरूरतमंद लोगो को जान बचाने का कार्य किया जा सकता है

महामंत्री श्री शिव गोपाल मिश्र ने उपस्थित सभी लोगो को इस अवसर पर अपना हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करते हुये बताया कि इस अवसर पर रक्तदान करना एक महादान का कार्य है अपितु ऐसा पुनीत कार्य हमारा संगठन हमेशा समय समय पर करता रहता है, और करता रहेगा। मै, अपने आप को भाग्यशाली समझता हूॅ कि रेलकर्मियो तथा जरूरतमंद लोगो की सेवा करते करते आज यहाॅ 76वाॅ जन्मदिवस आप लोगो के बीच मनाने का सौभाग्य मिला।

सभा को मंडल मंत्री दिल्ली कामरेड अनूप शर्मा एवं का. विक्रम सिह तथा अन्य साथियो ने भी संबोधित किया। इस रक्तदान शिविर में 75 यूनिट से अधिक रक्तदान किया गया।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें