October 17, 2026 1:18 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

जिला झाबुआ में दिव्यांगजनों के लिए हेल्पलाइन व्यवस्था प्रारंभ

झाबुआ माणक लाल जैन

*जिला झाबुआ में दिव्यांगजनों के लिए हेल्पलाइन व्यवस्था प्रारंभ*

*दिव्यांगजनों को शासकीय योजनाओं, सेवाओं एवं अधिकारों की जानकारी के साथ मिलेगा आवश्यक मार्गदर्शन*

झाबुआ, 17 अगस्त 2026 जिले के दिव्यांगजनों को उनकी समस्याओं के समाधान तथा शासकीय योजनाओं, सेवाओं एवं अधिकारों से संबंधित आवश्यक जानकारी एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला स्तर पर हेल्पलाइन व्यवस्था प्रारंभ की गई है।

कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट की अध्यक्षता में 04 अगस्त 2026 को आयोजित जिला स्तरीय दिव्यांगजन सलाहकार समिति की बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन में उप संचालक सामाजिक न्याय श्री पंकज सांवले द्वारा यह हेल्पलाइन व्यवस्था प्रारंभ की गई है। इसके माध्यम से जिले के दिव्यांगजन अपनी समस्याओं के साथ ही विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं सुविधाओं के संबंध में जानकारी और आवश्यक मार्गदर्शन प्राप्त कर सकेंगे।

दिव्यांगजन हेल्पलाइन के लिए श्री खुशाल गुण्डिया से मोबाइल नंबर 9926929933 तथा जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र, झाबुआ के श्री प्रवीण भाबोर से मोबाइल नंबर 8889585980 एवं 8305584261 पर संपर्क कर सकते हैं।

हेल्पलाइन के माध्यम से दिव्यांगता प्रमाण-पत्र, यूडीआईडी, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, सहायक उपकरण, छात्रवृत्ति, रोजगार एवं स्वरोजगार, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं सहित दिव्यांगजनों से संबंधित अन्य शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही दिव्यांगजन अपनी समस्या बताकर संबंधित विभाग अथवा कार्यालय से आवश्यक कार्रवाई एवं समन्वय के संबंध में मार्गदर्शन प्राप्त कर सकेंगे।

जिला प्रशासन ने जिले के समस्त दिव्यांगजनों एवं जागरूक नागरिकों से अपील की है कि दिव्यांगजनों को शासकीय योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ दिलाने तथा उनकी समस्याओं के समाधान के लिए उक्त हेल्पलाइन नंबरों का अधिक से अधिक उपयोग करें।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें