झाबुआ (थांदला) माणक लाल जैन उदयपुरिया सरपंच भारत कटारा के निवास से निकली भव्य कलश यात्रा, 350 माताओं-बहनों को भेंट की साड़ी
सावन के तिसरे सोमवार को हर-हर महादेव से गूंजा पूरा गांव, भक्ति के साथ सेवा की मिसाल पेश
थांदला – सावन मास के तिसरे सोमवार को ग्राम पंचायत उदयपुरिया पूरी तरह शिवमय हो गई आस्था, और जनसेवा का अनूठा संगम यहां देखने को मिला। सरपंच श्री भारत कटारा के नेतृत्व में कटारा फलिया स्थित उनके निवास से विशाल कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें गांव की सैकड़ों महिलाएं शामिल हुईं सुबह 10 बजे कलश यात्रा शुरू हुई सभी महिलाएं रंग बिरंगी साड़ी में सिर पर मिट्टी के कलश में जल लेकर हर-हर महादेव बम-बम भोले और जय शिव शंकर जय श्री राम के जयकारों के साथ निकलीं यात्रा कटारा फलिया से प्रारंभ होकर गांव के पंचायत भवन स्कूल चौराहे पंचायत भवन से होते हुए ठाकुर फलिया स्थित प्राचीन महादेव मंदिर पहुंची पूरे रास्ते डीजे पर शिव भजन और ढोल-ताशों की गूंज थी। युवा साथी भगवा झंडे लेकर आगे चल रहे थे जगह-जगह ग्रामीणों ने कलश यात्रा पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया मंदिर पहुंचकर पंडित जी के मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव का विधि-विधान से जलाभिषेक, रुद्राभिषेक और महाआरती की गई। पूरे मंदिर परिसर ॐ नमः शिवाय के जाप से गूंज उठा भक्ति के साथ सेवा: 350 महिलाओं को साड़ी
धार्मिक आयोजन के बाद सरपंच भारत कटारा ने सामाजिक समरसता की अनूठी मिसाल पेश की। उन्होंने अपने निजी कोष से लगभग 350 महिलाओं को साड़ी वितरित की साड़ी वितरण के दौरान सरपंच ने कहा सावन का महीना भगवान शिव की भक्ति और प्रकृति के संरक्षण का प्रतीक है। हमारी संस्कृति, हमारी परंपराएं ही हमारी पहचान हैं गांव की माताओं-बहनों का सम्मान करना हमारा परम कर्तव्य है यह छोटा सा प्रयास उसी दिशा में है हमारी पंचायत आगे भी धर्म और समाज सेवा के हर कार्य में सबसे आगे रहेगी साड़ी पाकर महिलाओं की खुशी का ठिकाना नहीं रहा कई बुजुर्ग महिलाओं ने सरपंच को आशीर्वाद दिया इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में ग्राम पंचायत सदस्य, सभी वार्ड पंच, पटेलगण, मंदिर समिति और युवा साथियों का विशेष सहयोग रहा सुरक्षा और व्यवस्था के लिए पंचायत के युवाओं ने स्वयंसेवक की भूमिका निभाई कार्यक्रम के समापन पर महाप्रसादी का वितरण किया गया हजारों की संख्या में ग्रामीणों ने प्रसाद ग्रहण किया।












