October 17, 2026 1:18 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

जिला कांग्रेस समन्वय समिति की विशेष बैठक 27 अगस्त को आयोजित होगी

‌ झाबुआ माणक लाल जैन

*जिला कांग्रेस समन्वय समिति की विशेष बैठक 27 अगस्त को आयोजित होगी*

*मप्र कांग्रेस सह प्रभारी सुश्री उषा नायडू अमन बजाज रवि भदोरिया भाग लेंगे*
झाबुआ: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार पार्टी की जिला स्तरीय बैठकों का आयोजन किया जा रहा है
जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रांका प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता साबिर फिटवेल ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया की जिला कांग्रेस कमेटी की तीन शाखाओं की विशेष बैठक 27 अगस्त को कॉलेज रोड स्थित निजी गार्डन में आयोजित की गई है प्रातः 11 बजे जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक होगी वही दोपहर 2 बजे जिला समन्वय समिति की बैठक आहूत होगी व सायंकाल 4 बजे जिले के समस्त ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों की बैठक होगी आयोजित बैठक को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सचिव एवं मध्य प्रदेश कांग्रेस की सह प्रभारी सुश्री उषा नायडू पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया जिला कांग्रेस प्रभारी अमन बजाज विधानसभा प्रभारी रवि भदोरिया विधायक डॉ विक्रांत भूरिया वीर सिंह भूरिया शैलेंद्र सिंह अठाना विमल छिपानी संबोधित करेंगे
इस महत्वपूर्ण आयोजित बैठक में महंगाई बेरोजगारी को लेकर जिला स्तरीय महा आंदोलन मतदाता नामावली एवं बूथ स्तर पर मैदानी कार्यकर्ताओं को जवाबदारी की रण नीति तय की जाएगी
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सोनल जसवंत भाबर प्रदेश कांग्रेस महासचिव निर्मल मेहता पूर्व विधायक जेवियर मेडा वाल सिंह मेडा जिला पंचायत उपाध्यक्ष अकमल डामोर संगठन मंत्री शंकर सिंह भूरिया महिला कांग्रेस अध्यक्ष गोरी कटारा सहित वरिष्ठ कांग्रेस नेता भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे
जिला कांग्रेस कमेटी ने समस्त जिला कांग्रेस पदाधिकारी समस्त मोर्चा संगठन के पदाधिकारी जिले के समस्त ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गणों से आयोजित बैठक में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया है

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें