October 17, 2026 11:19 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

युवा संगम का आयोजन 02 सितंबर 2026 को

झाबुआ माणक लाल जैन

 

*युवा संगम का आयोजन 02 सितंबर 2026 को*

 

*रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप के अवसरों से जुड़ सकेंगे जिले के युवा*

 

झाबुआ, 24 अगस्त 2026 मध्यप्रदेश शासन की रोजगारोन्मुखी नीति के अंतर्गत निजी क्षेत्र की औद्योगिक एवं व्यावसायिक इकाइयों में उपलब्ध रिक्त पदों पर भर्ती तथा युवाओं को रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 02 सितंबर 2026, बुधवार को प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 03:00 बजे तक शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय, झाबुआ में युवा संगम (रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला) आयोजित किया जाएगा।

 

युवा संगम में शासन की विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं की जानकारी प्रदान करने के लिए संबंधित विभागों द्वारा स्टॉल लगाए जाएंगे। इन स्टॉलों के माध्यम से युवाओं को योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया एवं उपलब्ध लाभों के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन दिया जाएगा।

 

मेले में केन्द्र सरकार की राष्ट्रीय शिक्षुता प्रोत्साहन योजना, प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना तथा मध्यप्रदेश शासन की मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना के अंतर्गत निर्धारित पात्रता के अनुसार ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग हेतु आवेदन करने की प्रक्रिया एवं अवसरों के संबंध में भी आकांक्षी युवाओं को जानकारी दी जाएगी।

 

युवा संगम में 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग के ऐसे इच्छुक आवेदक भाग ले सकते हैं, जिनकी शैक्षणिक योग्यता 8वीं, 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक अथवा स्नातकोत्तर है। इच्छुक आवेदकों को अपने साथ समस्त शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों की मूल प्रति एवं फोटोकॉपी, दो पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड तथा समग्र आईडी लेकर उपस्थित होना होगा।

 

जिले के पात्र एवं इच्छुक युवाओं से युवा संगम में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता कर रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप से संबंधित उपलब्ध अवसरों एवं योजनाओं का लाभ लेने का आग्रह किया गया है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें