October 17, 2026 11:19 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

राखी मेला 2026 का शुभारंभ, सीईओ जिला पंचायत श्री चौहान ने की खरीदारी

झाबुआ माणक लाल जैन

 

*राखी मेला 2026 का शुभारंभ, सीईओ जिला पंचायत श्री चौहान ने की खरीदारी*

 

झाबुआ, 24 अगस्त 2026 राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM), जिला पंचायत झाबुआ के अंतर्गत ग्रामीण स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित स्वदेशी उत्पादों की प्रदर्शनी एवं बिक्री के लिए “राखी मेला 2026” का आयोजन सोमवार से आजीविका कला दीर्घा भवन, झाबुआ में प्रारंभ हुआ।

 

मेले में मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत श्री जितेन्द्र सिंह चौहान ने पहुंचकर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया तथा उनके द्वारा निर्मित स्वदेशी उत्पादों की खरीदारी कर महिला उद्यमियों का उत्साहवर्धन किया।

 

राखी मेला 24 से 27 अगस्त 2026 तक प्रतिदिन प्रातः 11 बजे से रात्रि 7 बजे तक आयोजित किया जा रहा है। मेले में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित राखियां, पूजन सामग्री, शुभ-लाभ, तोरण, सजावटी एवं हस्तशिल्प सामग्री, साड़ियां, सूट, कपड़े एवं जूट के बैग, पर्स, कलात्मक आभूषण, दोना-पत्तल, अगरबत्ती, झाड़ू, नारियल, पशु श्रृंगार सामग्री एवं पशु आहार सहित विभिन्न उत्पाद बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। इसके साथ ही नमकीन, पापड़, मसाले, चिप्स, चाय पत्ती एवं अन्य खाद्य उत्पाद भी मेले में उपलब्ध हैं।

 

मेले का उद्देश्य ग्रामीण महिला उद्यमियों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना तथा “वोकल फॉर लोकल” की भावना को प्रोत्साहित करते हुए स्थानीय एवं स्वदेशी उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराना है। जिला प्रशासन एवं जिला पंचायत द्वारा नागरिकों से मेले में पहुंचकर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों की खरीदारी करने और महिला सशक्तिकरण में सहभागी बनने की अपील की गई है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें