October 17, 2026 9:20 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

जमरूदपुर में ऐतिहासिक विरासत स्थलों पर अतिक्रमण के विरुद्ध दिल्ली नगर निगम की सख्त कार्यवाही

*जमरूदपुर में ऐतिहासिक विरासत स्थलों पर अतिक्रमण के विरुद्ध दिल्ली नगर निगम की सख्त कार्यवाही*

दिल्ली नगर निगम ने आज निर्णायक कार्रवाई करते हुए दक्षिणी क्षेत्र के ज़मरूदपुर गांव स्थित विरासत स्मारक स्थलों पर किए गए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया। यह गहन अतिक्रमण विरोधी अभियान माननीय सर्वोच्च न्यायालय में लंबित राजीव सूरी बनाम एएसआई एवं अन्य मामले के संबंध में चलाया गया।

दिल्ली नगर निगम के विभिन्न विभागों की संयुक्त टीम ने बाहरी पुलिस बल एवं स्थानीय पुलिस के सहयोग से मशीनों और पर्याप्त मानवबल की मदद से यह कार्रवाई की। कई घंटे तक चले इस अभियान में निगम के 60 से अधिक कर्मचारियों को तैनात किया गया।

अभियान के दौरान विरासत स्मारकों की दीवारों को ध्वस्त किया गया। इसके अलावा, भवन के अंदर गोदाम के रूप में उपयोग की जा रही अवैध संरचनाओं तथा पशुओं को रखने के लिए बनाए गए अवैध निर्माण को भी ध्वस्त किया गया। स्थल से निर्माण एवं विध्वंस (सी एंड डी) कचरा तथा अन्य कूड़ा हटाने के लिए एमसीडी के कर्मचारियों को तैनात किया गया। विरासत भवन में प्रवेश में बाधा उत्पन्न करने वाले तीन लोहे के गेट भी हटा दिए गए।

विरासत स्थल से 10 से अधिक ट्रकों में मालबा हटाया गया, जबकि शेष मालबा को अगले कुछ दिनों में स्थल से हटा दिया जाएगा। दिल्ली नगर निगम का विरासत स्थलों के अतिक्रमण के खिलाफ यह अभियान आने वाले दिनों में जारी रहेगा।

सरकारी भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराने तथा विरासत स्थलों को अनधिकृत निर्माण से मुक्त रखने के लिए यह संयुक्त कार्रवाई आवश्यक थी। इससे स्थानीय समुदाय के लिए इन स्थलों की सुरक्षा एवं सुगम पहुंच सुनिश्चित करने में भी मदद मिलेगी।

एमसीडी अतिक्रमणकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखेगा और यह सुनिश्चित करेगा कि सार्वजनिक स्थान अवरोधों एवं अतिक्रमण से मुक्त रहें।

दिल्ली नगर निगम शहर में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने के लिए स्थिति की निरंतर निगरानी करेगा तथा आवश्यक कार्रवाई करता रहेगा।
**

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें