October 17, 2026 9:20 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

राणापुर में मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान अब 29 अगस्त को

झाबुआ माणक लाल जैन

 

*राणापुर में मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान अब 29 अगस्त को*

 

*पूर्व निर्धारित 27 अगस्त के स्थान पर शनिवार को आयोजित होगा जन-विश्वास शिविर*

 

*आमजन की समस्याओं एवं लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण पर रहेगा विशेष जोर*

 

झाबुआ, 26 अगस्त 2026 मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 के तहत राणापुर विकासखंड में पूर्व निर्धारित गुरुवार, 27 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाला भ्रमण एवं जन-विश्वास शिविर अब शनिवार, 29 अगस्त 2026 को आयोजित किया जाएगा।

 

जन-विश्वास शिविर में आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान के साथ सीएम हेल्पलाइन, जनसुनवाई तथा विभिन्न विभागों के लंबित प्रकरणों के निराकरण पर विशेष जोर रहेगा। संबंधित विभागों द्वारा प्राप्त शिकायतों एवं आवेदनों की समीक्षा कर पात्रतानुसार यथासंभव मौके पर ही निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा।

 

अभियान के दौरान लोक सेवा गारंटी, राजस्व संबंधी नामांतरण, सीमांकन एवं बंटवारा, फार्मर आईडी, आयुष्मान कार्ड, समग्र आईडी ई-केवाईसी सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं नागरिक सेवाओं से जुड़े प्रकरणों की समीक्षा की जाएगी। पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराने के लिए संबंधित अधिकारियों द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

 

इसके साथ ही राणापुर विकासखंड की विभिन्न शासकीय संस्थाओं, योजनाओं एवं विकास कार्यों की मैदानी स्थिति का निरीक्षण किया जाएगा। जनसंवाद एवं उद्यम संवाद के माध्यम से नागरिकों, हितग्राहियों एवं उद्यमियों से चर्चा कर उनकी समस्याओं, सुझावों एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली जाएगी।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें