October 17, 2026 8:29 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

राजवाड़ा चौक पर 04 सितम्बर को मनाया जाएगा श्रीकृष्ण पर्व

झाबुआ माणक लाल जैन

*राजवाड़ा चौक पर 04 सितम्बर को मनाया जाएगा श्रीकृष्ण पर्व*

*श्रीकृष्ण केन्द्रित नृत्य नाटिका एवं भक्ति गायन की होगी मनमोहक प्रस्तुति*

झाबुआ, 03 सितम्बर 2026 मध्यप्रदेश शासन, सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशानुसार जिला मुख्यालय झाबुआ के राजवाड़ा चौक पर शुक्रवार, 04 सितम्बर 2026 को एक दिवसीय श्रीकृष्ण पर्व का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में श्रीकृष्ण के जीवन एवं आख्यान पर आधारित विभिन्न कला अभिव्यक्तियों की प्रस्तुति दी जाएगी।

श्रीकृष्ण पर्व के तहत राजवाड़ा चौक पर सायं 7 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इस दौरान डॉ. गीता शर्मा एवं साथी, इंदौर द्वारा श्रीकृष्ण केन्द्रित आकर्षक नृत्य नाटिका प्रस्तुत की जाएगी। वहीं संजो बघेल एवं साथी, जबलपुर द्वारा भक्ति गायन की प्रस्तुति दी जाएगी। कार्यक्रम के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण के जीवन, दर्शन एवं संदेश को नृत्य, संगीत और भक्ति गायन के माध्यम से अभिव्यक्त किया जाएगा।

श्रीकृष्ण पर्व का आयोजन श्रीकृष्ण पाथेय न्यास एवं मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग द्वारा जिला प्रशासन झाबुआ के सहयोग से किया जा रहा है।

आयोजन के सुचारू संचालन एवं आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए डिप्टी कलेक्टर श्री महेश बड़ोले को नोडल अधिकारी तथा प्रौढ़ शिक्षा अधिकारी श्री जगदीश सिरसोदिया को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें