अनिल कुमार गुप्ता दिल्ली
*दिल्ली को कूड़े से आजादी अभियान के अंतर्गत नेता सदन श्री जय भगवान यादव ने बाहरी उत्तर क्षेत्र के वार्ड नंबर-3 होलंबी कलां का निरीक्षण किया*
*नेता सदन एवं स्थायी समिति सदस्य श्री जय भगवान यादव ने नागरिकों को दिलाई स्वच्छता शपथ*
*होलंबी कलां वार्ड में से अतिक्रमण हटाने के लिए चलाया जाए विशेष अभियान, पेड़ों की छंटाई के लिए दिए निर्देश*
दिल्ली नगर निगम में नेता सदन एवं स्थायी समिति सदस्य श्री जय भगवान यादव ने दिल्ली को कूड़े से आजादी मुहिम के अंतर्गत आज बाहरी उत्तर क्षेत्र के वार्ड नंबर-3 होलंबी कलां का निरीक्षण किया एवं वार्ड की स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लिया। श्री जय भगवान यादव ने निरीक्षण के दौरान मेट्रो विहार होलंबी कला की नालियों की सफाई कराने के अधिकारियों को निर्देश दिए। नेता सदन श्री जय भगवान यादव ने निरीक्षण के दौरान उपस्थित नागरिकों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता शपथ भी दिलाई।
उत्तरी बाहरी क्षेत्र के होलंबी कलां वार्ड के निरीक्षण के दौरान उत्तरी बाहरी क्षेत्र की अध्यक्ष श्रीमती जनता देवी,स्थानीय पार्षद श्रीमती नेहा मिश्रा,उत्तरी बाहरी क्षेत्र के उपायुक्त श्री राघवेंद्र मीणा सहित दिल्ली नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।
नेता सदन श्री जय भगवान यादव ने कहा कि दिल्ली की माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता के आह्वान पर दिल्ली नगर निगम द्वारा दिल्ली को साफ, स्वच्छ एवं सुन्दर बनाने के लिए दिल्ली को कूड़े से आजादी अभियान चलाया गया है और इसी के अंतर्गत होलंबी कलां वार्ड का निरीक्षण किया गया। श्री जय भगवान यादव ने अधिकारियों को वार्ड से अतिक्रमण हटाने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द सड़कों के गड्ढे भरे जाएं। उन्होंने पेड़ों की छंटाई करने के भी निर्देश अधिकारियों को दिए।
श्री जय भगवान यादव ने मेट्रो विहार के सामुदायिक शौचालयों की स्थिति पर असंतोष जताया एवं अधिकारियों को जीर्ण शीर्ण पड़े सामुदायिक शौचालयों को तोड़कर उस जगह का उपयोग और किसी कार्य में करने की योजना बनाने के निर्देश दिये। श्री जय भगवान यादव ने सड़क किनारे पड़े मलबे को हटवाने के लिए भी अधिकारियों को निर्देशित किया एवं मेट्रो विहार स्थित पार्क की चारदीवारी ठीक कराने के आदेश दिए।
*एक पेड़ मां के नाम मुहिम के अंतर्गत किया वृक्षारोपण*
नेता सदन श्री जय भगवान यादव ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा आरंभ की गई एक पेड़ मां के नाम मुहिम के अंतर्गत वृक्षारोपण किया एवं प्रकृति को सहेजने का संदेश दिया। श्री जय भगवान यादव ने कहा कि प्रकृति एक माता की तरह हमारा लालन पालन करती है और उसकी सेवा हमारा भी दायित्व है।











