October 17, 2026 4:26 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

यश धुल और सिद्धार्थ जू़न के तूफान में उड़े न्यू दिल्ली टाइगर्स, सेंट्रल दिल्ली किंग्स की 9 विकेट से धमाकेदार जीत

यश धुल और सिद्धार्थ जू़न के तूफान में उड़े न्यू दिल्ली टाइगर्स, सेंट्रल दिल्ली किंग्स की 9 विकेट से धमाकेदार जीत
अनिल कुमार गुप्ता दिल्ली
नई दिल्ली, 11 अगस्त। दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL) में सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने बारिश से प्रभावित मुकाबले में न्यू दिल्ली टाइगर्स को नौ विकेट से करारी शिकस्त दी। अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले को बारिश के कारण 18-18 ओवर का कर दिया गया था। न्यू दिल्ली टाइगर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18 ओवर में 8 विकेट पर 185 रन बनाए।
कप्तान हिम्मत सिंह ने महज 21 गेंदों में 46 रन की आक्रामक पारी खेली। केशव दलाल सिंह ने 31 गेंदों पर 39 रन बनाए, जबकि मनीष सहरावत ने 19 गेंदों में 37 रन की तेजतर्रार पारी खेलकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। सेंट्रल दिल्ली किंग्स की ओर से गवनीश खुराना सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने चार ओवर में 36 रन देकर तीन विकेट झटके।
186 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने शुरुआत से ही टाइगर्स पर दबाव बना दिया। कप्तान यश धुल और सिद्धार्थ जू़न ने पहले विकेट के लिए 126 रन की विस्फोटक साझेदारी कर जीत की नींव रख दी। धुल ने महज 28 गेंदों में 76 रन ठोक डाले, जिसमें छह चौके और आठ छक्के शामिल रहे।
धुल के आउट होने के बाद सिद्धार्थ जू़न ने युगल सैनी के साथ मिलकर आक्रमण जारी रखा। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 50 रन की साझेदारी की। जू़न ने महज 34 गेंदों में नाबाद 83 रन की तूफानी पारी खेलकर टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया। सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर मुकाबला नौ विकेट से अपने नाम कर लिया।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें