October 17, 2026 4:17 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

सार्थक-वैभव की तूफानी बल्लेबाजी, नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स 8 विकेट से जीते

सार्थक-वैभव की तूफानी बल्लेबाजी, नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स 8 विकेट से जीते

नई दिल्ली, 12 अगस्त। दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL) 2026 में नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वेस्ट दिल्ली लायंस को आठ विकेट से करारी शिकस्त दी। अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में स्ट्राइकर्स ने गेंदबाजी के बाद बल्लेबाजी में भी दबदबा कायम रखा।

पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्ट दिल्ली लायंस ने 20 ओवर में सात विकेट पर 146 रन बनाए। टीम की शुरुआत ठीक रही, लेकिन 36 रन पर पहला विकेट गिरने के बाद पारी लड़खड़ा गई और स्कोर 59 रन पर पांच विकेट हो गया। इसके बाद मयंक गुसैन (नाबाद 42) और सोम्बिर श्योकंद (34) ने छठे विकेट के लिए 68 रन की साझेदारी कर टीम को संभाला। नॉर्थ दिल्ली के लिए मयंक डागर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 14 रन देकर दो विकेट झटके।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स ने शुरुआत से ही मैच पर पकड़ बना ली। कप्तान सार्थक रंजन ने 30 गेंदों पर 57 रन की तेजतर्रार पारी खेलते हुए वैभव कंडपाल के साथ पहले विकेट के लिए 106 रन की शानदार साझेदारी की। सार्थक के आउट होने के बाद भी कंडपाल ने आक्रामक अंदाज जारी रखा और 43 गेंदों पर नाबाद 64 रन बनाकर टीम को आसानी से जीत दिला दी। स्ट्राइकर्स ने आठ विकेट शेष रहते लक्ष्य हासिल कर मुकाबला अपने नाम कर लिया।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें