October 17, 2026 2:47 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

आर्ट डेविल की तरफ से ‘लम्हे’ आर्ट एग्जिबिशन का आयोजन

आर्ट डेविल की तरफ से ‘लम्हे’ आर्ट एग्जिबिशन का आयोजन
*अनिल कुमार गुप्ता दिल्ली*
नई दिल्ली, लोकायत आर्ट गैलरी, हौज खास गाँव में, चौदह अगस्त से लेकर सोलह अगस्त तक आर्ट डेविल की तरफ से ‘लम्हे’ आर्ट एग्जिबिशन का आयोजन किया गया। आर्ट एग्जिबिशन में पेंटिंग, फोटोग्राफी, स्कल्पचर, इंस्टॉलेशन, आर्ट और क्राफ्ट आदि कलाकृतियों को प्रदर्शित किया गया है। एग्जिबिशन में पूरे भारत से 25 कलाकारों ने भाग लिया है, विशाल गौतम, सिद्धि गुप्ता, सुशांत मेहरा, आकांक्षा वर्मा, आरिफ कुरेशी, संगीता कुमार, विशाखा चौहान, मयूखी देवी, संजीव मौर्या, सुनील कुमार, इशिता जांगड़ा, स्मिता सिंह, तनिमा खोसला, वेद प्रकाश सिंह, सहाना पाल, निशा गुप्ता, ओम प्रकाश गुप्ता, मेघना मेहरा, गरिमा, हर्ष शिवहरे, पूनम सैनी, वी. श्रुति देवी, फातिमा, संदीप रजोरिया आदि कलाकारों ने अपनी कलाकृति को प्रदर्शित किया।
कला प्रदर्शनी में मुख्य अतिथि, डॉ. सुरेश, डिप्टी कमांडेंट, आईटीबीपी गृह मंत्रालय, भारत सरकार। श्री रवींद्र साहू, जीएसटी अधिकारी, श्री प्रमोद गोस्वामी, राजनीतिज्ञ और रियल एस्टेट, श्री अनिरुद्ध प्रसाद चौरसिया, सामाजिक कार्यकर्ता, शाहीन हुसैन, सामाजिक कार्यकर्ता, डॉ. विक्रम चौरसिया, विचारक/मेंटर/सामाजिक कार्यकर्ता, पत्रकार, श्री असगर खान, वरिष्ठ अधिवक्ता, सुप्रीम कोर्ट, श्री अरविंद सैनी, श्री नीब एनवायरो इक्विपमेंट्स, काशफी शमाईल आदि अतिथिगण ने दीप प्रज्वलित कर प्रदर्शनी का शुभारंभ किया और साथ ही कलाकारों को ढेरों शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें