October 17, 2026 2:47 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

वंदेमातरम’ के दो छंद गाने के कांग्रेस के फैसले पर अमित शाह का हमला

‘वंदेमातरम’ के दो छंद गाने के कांग्रेस के फैसले पर अमित शाह का हमला

नई दिल्ली, 20 अगस्त 2026। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने कांग्रेस कार्यसमिति द्वारा राष्ट्रगीत ‘वंदेमातरम’ के केवल दो छंद गाने के फैसले पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कांग्रेस के इस निर्णय को तुष्टीकरण की राजनीति बताते हुए कहा कि पार्टी 1937 के अपने पुराने फैसले को दोहरा रही है।

अमित शाह ने आरोप लगाया कि 1937 में कांग्रेस ने मुस्लिम तुष्टीकरण के लिए ‘वंदेमातरम’ के दो टुकड़े किए थे और इससे देश के विभाजन की नींव मजबूत हुई। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने ‘वंदेमातरम’ के 150वें वर्ष के अवसर पर इस ऐतिहासिक गलती को सुधारते हुए सरकारी कार्यक्रमों में राष्ट्रगीत का पूर्णगान करने का निर्णय लिया है।

शाह ने कांग्रेस के मौजूदा फैसले को बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय की अमर कृति और स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान करार दिया। उन्होंने कहा कि ‘वंदेमातरम’ का नारा लगाते हुए अनेक स्वतंत्रता सेनानियों ने देश की आजादी के लिए बलिदान दिया और वर्षों जेल में बिताए।

उन्होंने राहुल गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस पर फिर से तुष्टीकरण की राजनीति को आगे बढ़ाने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस का फैसला वोट बैंक की राजनीति की पुष्टि करता है। शाह ने देश की जनता से कांग्रेस के इस निर्णय के खिलाफ आवाज बुलंद करने की अपील की।

भाजपा ने कांग्रेस के फैसले की कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि पार्टी इस मुद्दे का जनता के बीच और विधायी सदनों में पुरजोर विरोध करेगी।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें