अनिल कुमार गुप्ता दिल्ली
*दिल्ली को कूड़े से आजादी अभियान के अंतर्गत दिल्ली के महापौर श्री प्रवेश वाही ने उत्तर पश्चिम क्षेत्र के प्रशांत विहार में मेगा मार्च में भाग लिया*
*प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आव्हान पर एवं दिल्ली की माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता द्वारा संकल्पित दिल्ली को कूड़े से आजादी अभियान के अंतर्गत जनता को जागरूक करने के लिए इस मेगा मार्च का आयोजन किया गया – श्री प्रवेश वाही*
*दिल्ली को कूड़ा मुक्त,साफ स्वच्छ एवं हरित बनाने के लिए एवं इस अभियान में जन भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए आने वाले दिनों में प्रत्येक क्षेत्र में ऐसे आयोजन किए जाएंगे,हम दिल्ली को स्वच्छ एवं कूड़ा मुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध – महापौर श्री प्रवेश वाही*
दिल्ली के महापौर श्री प्रवेश वाही ने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा आरंभ किए स्वच्छ भारत अभियान एवं दिल्ली की माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता द्वारा संकल्पित “दिल्ली को कूड़े से आजादी” अभियान के अंतर्गत उत्तर पश्चिम क्षेत्र के प्रशांत विहार में आज मेगा मार्च का आयोजन किया गया। दिल्ली के महापौर श्री प्रवेश वाही ने कहा कि हम दिल्ली को स्वच्छ,कूड़ा मुक्त एवं हरित बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
दिल्ली को कूड़े से आजादी अभियान के अंतर्गत आयोजित मेगा मार्च में उत्तर पश्चिम क्षेत्र के उपायुक्त श्री अंशुल सिरोही,दिल्ली नगर निगम के अधिकारीगण,स्वच्छता कर्मचारी एवं स्थानीय नागरिक शामिल हुए।
दिल्ली के महापौर श्री प्रवेश वाही ने स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए आयोजित मेगा मार्च में लगभग 2 किलोमीटर चलकर श्रमदान किया एवं सड़क पर झाड़ू भी लगाई। उन्होंने सड़क किनारे लगे पेड़ों की छटाई करने के निर्देश दिए और सड़कों से अतिक्रमण हटाने के लिए कड़ी कार्रवाई करने के आदेश दिए। श्री प्रवेश वाही ने सड़कों के गड्ढों को भी भरने के लिए अधिकारियों को आदेश दिए। मेगा मार्च के दौरान मच्छर मारने वाली कीटनाशक दवा का भी छिड़काव किया गया। नागरिकों को जागरूक करने के लिए स्वच्छता के ऊपर एक नुक्कड़ नाटक का भी आयोजन किया गया ।
महापौर श्री प्रवेश वाही ने कहा कि दिल्ली नगर निगम ने दिल्ली का कलंक कहे जाने वाले कूड़े के पहाड़ों को खत्म करने की दिशा में काफी सफलता प्राप्त कर ली है और हम तय समय में इन्हें खत्म कर देंगे। श्री प्रवेश वाही ने कहा कि हम नए कूड़े के वैज्ञानिक निस्तारण के लिए अत्याधुनिक संयंत्र लगा रहे हैं और आने वाले समय में नए कूड़े का निस्तारण भी साथ के साथ कर दिया जाएगा।
मेगा मार्च के दौरान महापौर श्री प्रवेश वाही ने नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छता दिल्ली नगर निगम का प्राथमिक कार्य है लेकिन दिल्ली को विश्वस्तरीय शहर बनाने की इस मुहिम में हमें जनता का भी साथ चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता को अपनी आदत बना कर एवं घर से निकलने वाले कूड़े को सही तरीके से पृथक् कर एवं इधर उधर कूड़ा न फेंक कर कूड़े को कूड़े की गाड़ी में डालने का संकल्प लेकर हम इस मुहिम को सफल बना सकते हैं।
महापौर श्री प्रवेश माही ने कहा कि दिल्ली नगर निगम का “दिल्ली को कूड़े से आजादी” अभियान केवल सफाई तक सीमित नहीं है बल्कि इसका उद्देश्य स्वच्छता के प्रति नागरिकों में जागरूकता बढ़ाना, सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखना,संवेदनशील स्थानों पर नियमित रूप से सफाई सुनिश्चित करना तथा जनप्रतिनिधियों, निगम कर्मचारी और नागरिकों को एक सामूहिक स्वच्छता अभियान से जोड़ना है।
*एक पेड़ मां के नाम मुहिम के अंतर्गत महापौर ने किया पौधारोपण*
मेगा मार्च के दौरान महापौर ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से चलाए जा रहे एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत पौधारोपण भी किया। उन्होंने कहा कि यह अभियान पर्यावरण संरक्षण के साथ साथ मात्र सम्मान का भी प्रतीक है। उन्हों कहा कि जैसे एक माँ लाड़ प्यार से अपने बच्चों का लालन पालन करती है वैसे ही प्रकृति भी हम सबका का भरण पोषण करती है और पेड़ लगाकर हम प्रकृति के प्रति अपनी कृतज्ञता प्रदर्शित करते हैं। उन्होंने नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में इस अभियान से जुड़कर पेड़ लगाने का आव्हान किया।












