October 17, 2026 1:21 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता एवं पत्रकार अरुण कुमार को श्री खाटू श्याम सेना ट्रस्ट ने दिल्ली प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया

प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता एवं पत्रकार अरुण कुमार को श्री खाटू श्याम सेना ट्रस्ट ने दिल्ली प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया

 

नई दिल्ली, 21 अगस्त 2026। श्री खाटू श्याम सेना ट्रस्ट द्वारा संगठन का सम्पूर्ण भारत में विस्तार करने के उद्देश्य से दिल्ली प्रदेश में संगठन के गठन एवं विस्तार की जिम्मेदारी प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता एवं पत्रकार अरुण कुमार को सौंपी गई है। ट्रस्ट ने उन्हें दिल्ली प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया है।

 

अरुण कुमार लंबे समय से सामाजिक क्षेत्र एवं पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं तथा विभिन्न सामाजिक संस्थाओं में राष्ट्रीय एवं राज्यस्तरीय पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उनके सामाजिक कार्यों एवं सेवाओं के लिए उन्हें कई बार प्रशासनिक एवं सामाजिक संस्थाओं द्वारा सम्मानित भी किया जा चुका है।

 

दिल्ली प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किए जाने पर अरुण कुमार ने श्री खाटू श्याम सेना ट्रस्ट का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उस विश्वास को पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि पूरी दिल्ली में एक मजबूत, सक्रिय एवं ईमानदार टीम का गठन किया जाए, जो ट्रस्ट के उद्देश्यों एवं सामाजिक कार्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाए।

 

अरुण कुमार की नियुक्ति पर उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सांसद श्री मनोज तिवारी, सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ. ए.पी. सिंह, हिन्दू राष्ट्रीय प्रवासी मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री कृष्ण वीर सिंह राठौड़, जय श्री जैनका मीरा बाबा कुलदेवता मनिंदर के संस्थापक गुरु रामकिशन जी, बाबोसा कामधेनु श्री खाटू श्याम मंदिर के संस्थापक श्री देवेन्द्र शर्मा, अधिवक्ता श्री मनोज कुमार (कड़कड़डूमा कोर्ट), अधिवक्ता श्री हरवीर सिंह (कड़कड़डूमा), भारतीय ग्

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें