October 17, 2026 12:36 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

*गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर दिल्ली में गूंजा समरसता का संदेश, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने 14 जिलों के लिए रवाना किए “पावन माटी कलश”

*गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर दिल्ली में गूंजा समरसता का संदेश, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने 14 जिलों के लिए रवाना किए “पावन माटी कलश”*

 

*मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा की मौजूदगी में तालकटोरा स्टेडियम में ‘पावन माटी कलश वंदन एवं वितरण’ कार्यक्रम आयोजित*

 

गुरु रविदास जी ने सामाजिक समरसता और समानता का मार्ग दिखाया — *राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन*

 

पावन माटी के साथ दिल्ली के हर घर तक पहुंचेगा गुरु रविदास जी का संदेश– *मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता*

 

14 जिलों तक पहुंचेगी पावन माटी, जन-जन तक पहुंचाएंगे गुरु रविदास जी का समरसता संदेश– *प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा*

 

नई दिल्ली, 24 अगस्त : संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती के पावन अवसर पर ‘समरसता संकल्प अभियान’ के अंतर्गत “पावन माटी कलश – वंदन एवं वितरण” कार्यक्रम का आयोजन तालकटोरा स्टेडियम में किया गया।

 

कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन के साथ दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री हर्ष मल्होत्रा सहित अनेक गणमान्य संत-महात्मा एवं गुरुजन उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम के उपरांत वाराणसी से लाई गई पावन मिट्टी को दिल्ली के सभी 14 जिलों में पहुंचाने के लिए वाहनों को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह पावन माटी संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित ‘समरसता संकल्प अभियान’ के अंतर्गत श्रद्धा, सामाजिक समरसता और समानता के संदेश के साथ दिल्ली के सभी जिला अध्यक्षों तक पहुंचाई गई।

 

कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री श्री मोहन लाल गिहारा ने किया।

 

इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री लालसिंह आर्या, अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री शिवेश कुमार राम, सांसद श्री योगेन्द्र चंदोलिया, श्री मनोज तिवारी, श्री रामवीर सिंह बिधूड़ी, श्रीमती कमलजीत सहरावत, श्री प्रवीन खंडेलवाल, सुश्री बांसुरी स्वराज, दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष श्री विजेंद्र गुप्ता, दिल्ली सरकार में मंत्री श्री रविन्द्र इंद्रराज, श्री मनजिंदर सिंह सिरसा, प्रदेश महामंत्री श्री विष्णु मित्तल एवं श्रीमती योगिता सिंह, एससी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री लाजपत राय, विधायक श्री गजेन्द्र यादव, श्री राजकुमार भाटिया, श्री कर्म सिंह कर्मा, श्रीमती सुनीता कांगड़ा, पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री श्री दुष्यंत गौतम, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री आदेश गुप्ता, श्री विजय गोयल सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम में उपस्थित संत-महात्माओं में मुख्य रूप से जगतगुरु श्री कृष्ण शाह विद्यार्थी चन्द्र गिरी जी, साध्वी रैणुका महाराज जी, स्वामी जगमानंद महाराज जी, श्री विवेक मुनि जी, श्री कृष्ण मुरारी दास प्रभु जी, श्री महंत नारायण गिरी जी, श्री विमलानन्द गिरी जी, श्री शिखेश कुमार राम जी आदि उपस्थित थे।

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी ने ऐसे समय में समाज को नई दिशा देने का कार्य किया, जब ऊंच-नीच, भेदभाव और अनेक कुरीतियों ने समाज को जकड़ रखा था।

 

उन्होंने अपने विचारों और जीवन के माध्यम से सामाजिक समरसता, समानता और मानव सम्मान का संदेश दिया। उनकी वाणी ने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के भीतर भी आत्मसम्मान और सम्मानपूर्वक जीवन जीने का भाव जगाया। आज आवश्यकता है कि गुरु रविदास जी के इन विचारों को केवल स्मरण न किया जाए, बल्कि उन्हें अपने आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

 

उन्होंने कहा कि जब-जब देश पर संकट आया, भारतीय संतों ने समाज को एकजुट करने और सही मार्ग दिखाने का कार्य किया। संत रविदास जी ने भी अपनी दृढ़ विचारधारा के माध्यम से भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा की रक्षा का संदेश दिया। उनकी वाणी यह बताती है कि विपरीत परिस्थितियों में भी अपने मूल्यों, विचारों और संस्कृति के प्रति दृढ़ रहना चाहिए। यही भारतीय संत परंपरा की शक्ति है, जिसने सदियों के संघर्ष और अनेक चुनौतियों के बावजूद हमारी सांस्कृतिक जड़ों को मजबूत बनाए रखा।

 

श्री नितिन नवीन ने कहा कि गुरु रविदास जी की सोच का मूल भाव था कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को सम्मान और समान अवसर मिले।

 

आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ का मंत्र इसी भावना को आगे बढ़ाता है। सरकार की योजनाओं का केंद्र समाज का ध्येय अंतिम व्यक्ति तक लाम पहुंचाना है, ताकि गरीब, वंचित और जरूरतमंद व्यक्ति भी विकास की मुख्यधारा से जुड़ सके।

 

कोरोना जैसे कठिन समय में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के माध्यम से करोड़ों जरूरतमंद परिवारों तक खाद्यान्न पहुंचाना भी इसी सामाजिक समरसता और अंत्योदय की भावना का उदाहरण है।

 

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर ‘समरसता संकल्प अभियान’ के माध्यम से उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। पवित्र माटी कलश के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ना केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और समरसता का संकल्प है। हमारा प्रयास है कि यह अभियान किसी एक संगठन तक सीमित न रहे, बल्कि समाज के हर वर्ग की सहभागिता से एक व्यापक जन-अभियान बने। गुरु रविदास जी की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर हमें ऐसा समाज निर्माण करना है, जहां किसी के साथ भेदभाव न हो, हर व्यक्ति को सम्मान मिले और सभी मिलकर राष्ट्र की प्रगति में सहभागी बनें।

 

दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने कहा कि बनारस से चली यह पवित्र माटी आज जन-जन तक पहुंचने के लिए तैयार है। हमारा प्रयास है कि यह पवित्र माटी हर घर और हर बस्ती तक पहुंचे तथा इसके माध्यम से गुरुदेव संत शिरोमणि रविदास जी की शिक्षाएं और उनका आशीर्वाद हर व्यक्ति तक पहुंचे। आज का यह कार्यक्रम केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, समानता और संत रविदास जी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का एक संकल्प है। यह पवित्र माटी उसी संकल्प का प्रतीक है।

 

उन्होंने कहा कि संत शिरोमणि रविदास जी की शिक्षाएं हम सभी के लिए मार्गदर्शक हैं। न कोई छोटा है, न कोई बड़ा—सभी को समान अवसर और सम्मान मिले, यही संत रविदास जी का संदेश था। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र के साथ इन्हीं मूल्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है। जब यह पवित्र कलश यात्रा दिल्ली के एक-एक जिले और एक-एक बस्ती तक पहुंचेगी, तो मेरा विश्वास है कि पूरी दिल्ली संत रविदास जी के पवित्र विचारों और समरसता के संदेश से आलोकित होगी।

 

मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने कहा कि पवित्र माटी कलश अभियान केवल एक आयोजन तक सीमित नहीं है, बल्कि संत रविदास जी के विचारों और उनके संदेश को दिल्ली के हर घर, हर गली और हर बस्ती तक पहुंचाने का संकल्प है। जब समाज का हर वर्ग एक-दूसरे का सम्मान करते हुए साथ आगे बढ़ेगा, तभी एक मजबूत, समरस और विकसित भारत का निर्माण संभव होगा।

 

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे देश में उनके जीवन, विचारों और शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान चलाया जा रहा है। गुरु रविदास जी ने विषम परिस्थितियों में भी भक्ति के साथ कर्म, करुणा, मानवता और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। उनका जीवन हमें सिखाता है कि परिस्थितियां चाहे कितनी भी चुनौतीपूर्ण क्यों न हों, अपने कर्म और संकल्प के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है।

 

श्री मल्होत्रा ने कहा कि इसी भावना के साथ आज राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर वाराणसी से प्रारंभ हुए पवित्र माटी कलश अभियान की अगली कड़ी में दिल्ली के सभी 14 जिलों को पवित्र माटी के कलश प्रदान किए जा रहे हैं। इन कलशों को जिलों, मंडलों और मंदिरों तक ले जाकर संत रविदास जी के समरसता के संदेश को समाज के प्रत्येक वर्ग और प्रत्येक घर तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

 

उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य केवल पवित्र माटी को पहुंचाना नहीं, बल्कि गुरु रविदास जी के विचारों—भक्ति, कर्म, मानवता और सामाजिक समरसता—को जन-जन के जीवन का हिस्सा बनाना है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन जी के मार्गदर्शन में यह अभियान संत रविदास जी के संदेश को नई पीढ़ी तक पहुंचाने और सामाजिक एकता को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें