भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ (ट्रैस्ट) अलवर जिलाध्यक्ष महेश चन्द मीना का भी ग्रामीणो ने किया स्वागत
रैणी(अलवर) महेश चन्द मीना,
अलवर की राजगढ-लक्षमणगढ विधानसभा क्षेत्र के पिनान मंडल से नवनियुक्त बीजेपी मंडल अध्यक्ष पिनान भाग्यशाली सैनी का खोहरा चौहान गांव मे बूथ अध्यक्ष नेपाल सिंह राजपूत खोहरा चौहान के नेतृत्व मे स्थानीय ग्रामीणो के द्वारा फूल मालाओ से व साफा बांधकर जोरदार स्वागत सत्कार किया और आपस मिठाई खिलाकर मुह मिठा कराया।
इस दौरान ही स्थानीय ग्रामीण लोगो के द्वारा नवनियुक्त भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ (ट्रैस्ट) के अलवर जिलाध्यक्ष महेश चन्द मीना का भी जोरदार भव्य स्वागत सत्कार किया।
पिनान मंडल अध्यक्ष सैनी ने ग्रामीणो को भाजपा सरकार की जनहित योजनाओ के बारे मे सविस्तार से समझाया और बताया कि सरकार की जनहित योजनाओ का लाभ जरूरतमंद व्यक्ति तक जरूर पहुंचना चाहिए और इसके लिए हम सभी को जागरूक होकर सभी के लिए काम करना होगा।
सैनी ने बताया कि पीएम मोदी का मानना है कि सभी जनहित योजनाओ का लाभ अन्तिम पंक्ति मे बैठे हुए व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए और इसी धारणा को ध्यान मे रखकर हम भाजपा संगठन मे काम कर रहे है इसलिए हम सभी बीजेपी कार्यकर्ताओ को नि:स्वार्थ भाव से आमजन की सेवा करनी चाहिए और भाजपा संगठन को लगातार मजबूती प्रदान कर संगठन मे बढोतरी करते रहना चाहिए ।
मिडिया को यह सारी जानकारी खोहरा चौहान भाजपा बूथ अध्यक्ष नेपाल सिंह राजपूत और कप्तान सिंह राजपूत के द्वारा दी गई है।












