October 17, 2026 11:13 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

सात दिवसीय महापुराण कथा का भव्य समापन, विधायक राजेश जून व बाबूलाल बर्मन हुए शामिल

सात दिवसीय महापुराण कथा का भव्य समापन, विधायक राजेश जून व बाबूलाल बर्मन हुए शामिल

बहादुरगढ़। लाइनपार निजामपुर रोड, बहादुरगढ़ में पिछले सात दिनों से लगातार चल रही महापुराण कथा का रविवार को विधिवत समापन हुआ। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बहादुरगढ़ के विधायक राजेश जून अपने साथियों सहित तथा हिंदू राष्ट्रीय प्रवासी मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बाबूलाल बर्मन अपने परिवार के साथ शामिल हुए।

विधायक राजेश जून एवं बाबूलाल बर्मन के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर कथा संचालकों एवं कॉलोनीवासियों ने फूल-मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक राजेश जून और बाबूलाल बर्मन ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए धार्मिक आयोजनों के महत्व पर प्रकाश डाला तथा सभी को शुभकामनाएं दीं।

समापन अवसर पर महापुराण कथा वाचक पंडित रवि विशिष्ट एवं राधेश्याम शास्त्री ने विधिवत पूजा-अर्चना करवाई। इसके पश्चात हवन का आयोजन किया गया और सात दिवसीय महापुराण कथा का विधिवत समापन हुआ।

कार्यक्रम में पार्षद संदीप अहलावत, जिला अध्यक्ष नकुल चोपड़ा, मंजीत राठी सहित अनेक सेवादार एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कथा के समापन के बाद श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें आसपास के क्षेत्र से पहुंचे भक्तजनों एवं स्थानीय निवासियों ने प्रसाद ग्रहण किया

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें