October 17, 2026 10:13 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

1.2 किलोमीटर लंबे पुराने नजफगढ़ रोड के निर्माण को मिली मंजूरी, 3.50 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा CC रोड

1.2 किलोमीटर लंबे पुराने नजफगढ़ रोड के निर्माण को मिली मंजूरी, 3.50 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा CC रोड

 

बहादुरगढ़, 24 अगस्त 2026।

भाजपा नेता एवं पूर्व पार्षद जसबीर सैनी ने बताया कि बहादुरगढ़ के सबसे पुराने नजफगढ़ रोड का कई वर्षों बाद मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के आदेश एवं स्वीकृति से नए सिरे से निर्माण कराया जाएगा। लगभग 1.2 किलोमीटर लंबे इस मार्ग के निर्माण पर करीब 3.50 करोड़ रुपये की लागत आएगी। सड़क के निर्माण की टेक्निकल सेंक्शन भी हो चुकी है।

 

जसबीर सैनी ने बताया कि यह सड़क पुराने बस स्टैंड से बालौर चुंगी तक सीमेंट-कंक्रीट (CC) से बनाई जाएगी। मुख्यमंत्री द्वारा इस महत्वपूर्ण सड़क के निर्माण को मंजूरी दिए जाने पर उन्होंने बहादुरगढ़ की जनता की ओर से मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का हार्दिक आभार व्यक्त किया।

 

सैनी ने कहा कि नजफगढ़ रोड बहादुरगढ़ की कई कॉलोनियों की जीवनरेखा है। इस मार्ग से धर्मपुरा, दयानंद नगर, हरिनगर, सैनीपुरा, शास्त्री नगर, जटवाड़ा मोहल्ला, बागवाला मोहल्ला सहित दर्जनों कॉलोनियां जुड़ी हुई हैं। सड़क के नए सिरे से निर्माण होने से हजारों लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी।

 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने जनता की भावनाओं को समझते हुए इस महत्वपूर्ण सड़क के निर्माण की स्वीकृति देकर यह साबित किया है कि सरकार का उद्देश्य जनहित के कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा करना है।

 

जसबीर सैनी ने बताया कि सड़क का निर्माण B&R विभाग द्वारा करवाया जाएगा। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जनता के पैसे का सदुपयोग होना चाहिए और कार्य के लिए ऐसी ईमानदार एवं सक्षम एजेंसी का चयन किया जाए, जो गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्च

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें