November 8, 2026 12:50 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

दीन दुखियों और बेसहारा का बैशाखी है रोटरी क्लब, कंकडबाग

रिपोर्ट अनमोल कुमार

पटना। राजधानी पटना स्थित कंकडबाग रोटरी क्लब दीन दुखियों और बेसहारों का बैशाखी बनकर खड़ा है। शीतलहरी और कपकपाती ठण्ड में पटना, राजगृह एवं अन्य स्थानों पर सैकड़ों दीन दुखियों ,जरुरतमंदों और बेसहारों के बीच सैकड़ों कम्बल और गर्म वस्त्रों का वितरण क्लब के अध्यक्ष, राजकिशोर सिंह के नेतृत्व में किया गया।
नि;शुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर के माध्यम से सैकड़ो लोगो को लाभान्वित कराया गया, साथ ही जरूरतमंदों को मुफ्त में दवाईयां भी उपलब्ध कराया गया।रामसुन्दर दास पार्क में आयोजित स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर में रक्तचाप, डायबिटीज,वजन प्रबंधन,जोड़ के दर्द आदि का जांच किया गया और हृदय रोगियों को ठण्ड से बचने की सलाह दी गई। पर्यावरण के संरक्षण के लिए व्यापक पौधारोपण कार्यक्रम चलाया गया ।
प्लास्टिक उन्मूलन कार्यक्रम एवं प्लास्टिक छोडने के लिए जागरूकता अभियान भी चलाया गया । इसके साथ ही जूट का थैलियां भी वितरण किया गया । निर्धन एवं बेसहारों बच्चे और बच्चियों को पठन – पाठन, शैक्षणिक सामग्रियों का भी वितरण किया गया। जनकल्याण की दिशा में रोटरी क्लब, कंकडबाग के बढ़ते कदम अद्भुत, अद्वितीय और सराहनीय है । समेकित जनसहभागिता , परस्पर सहयोगात्मक भावनाओं से प्रेरणादायी कार्यो को अंजाम देने और पुनीत कार्यो में सहभागिता रोटरी क्लब के अध्यक्ष, राजकिशोर सिंह के साथ डॉ रेणु मौका, सचिव, गोविन्द, डॉ शंकर नाथ, अजीत कुमार सिंह, डॉ सुषमा कुमारी, डॉ श्रवण कुमार, डॉ विनोद कुमार, गरिमा सिंह, डॉ राकेश कुमार, डॉ दीप्ति सहाय, आर पी श्रीवास्तव किरण कुमारी, सोनी कुमारी, मधु प्रकाश, सुधांशु प्रकाश, निरंजन कुमार, अशीष कुमार, डॉ सुजीत कुमार की सराहनीय भूमिका रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूबर को गन्ना-आधारित एथेनॉल खरीद पर रोक से चीनी बाजार में नई हलचल! – महंगाई बनाम खाद्य सुरक्षा चीनी बनाम एथेनॉल और कारोबार बनाम प्रतिस्पर्धा! – समग्र व्यापक महा-विश्लेषण