October 17, 2026 10:10 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

नवयुग स्कूल में श्री कुलजीत सिंह चहल ने विद्यार्थियों के साथ मनाया रक्षाबंधन, छात्राओं को दिए उपहार

नवयुग स्कूल में श्री कुलजीत सिंह चहल ने विद्यार्थियों के साथ मनाया रक्षाबंधन, छात्राओं को दिए उपहार*

 

*श्री कुलजीत सिंह चहल ने नवयुग स्कूल का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश*

 

नई दिल्ली, 27 अगस्त 2026:

 

“प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘विकसित भारत @2047’ के संकल्प और राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 की भावना के अनुरूप, NDMC अपने स्कूलों में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण, आधुनिक और बेहतर शिक्षा का वातावरण देने के लिए लगातार कार्य कर रहा है। NDMC का प्रयास है कि शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कौशल, आत्मविश्वास और जिम्मेदारी की भावना विकसित हो। रक्षाबंधन जैसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, संस्कार और आपसी सम्मान से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं” यह बात आज नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) के माननीय उपाध्यक्ष श्री कुलजीत सिंह चहल ने लक्ष्मीबाई नगर स्थित नवयुग स्कूल के विद्यार्थियों के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मानते हुए कही ।

 

कार्यक्रम के दौरान स्कूल में राखी बनाने की प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने अपने हाथों से सुंदर और रंग-बिरंगी राखियां बनाईं और श्री चहल को राखी बांधी। श्री चहल ने विद्यार्थियों की रचनात्मकता और उत्साह की सराहना की। उन्होंने कार्यक्रम के आयोजन के लिए स्कूल की प्रधानाचार्या, शिक्षकों और कर्मचारियों की भी प्रशंसा की।

 

इस अवसर पर श्री चहल ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम का त्योहार नहीं है, बल्कि यह प्रेम, सम्मान, विश्वास और जिम्मेदारी का संदेश भी देता है। उन्होंने कहा कि बेटियों और महिलाओं को आगे बढ़ने के समान अवसर देना एक मजबूत और विकसित भारत के लिए जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत से पढ़ाई करने और अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित किया।

 

स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती अर्चना ने श्री चहल का स्कूल आने और विद्यार्थियों के साथ रक्षाबंधन मनाने के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर श्री चहल ने छात्राओं को उपहार भी वितरित किए। उपहार पाकर छात्राओं में काफी खुशी देखने को मिली।

 

कार्यक्रम के बाद श्री चहल ने स्कूल का निरीक्षण भी किया। इस दौरान NDMC के सिविल, स्वास्थ्य और इलेक्ट्रिकल विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। उन्होंने स्कूल की साफ-सफाई, रखरखाव, भवन और अन्य जरूरी सुविधाओं का जायजा लिया।

 

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘विकसित भारत @2047’ के विजन के अनुरूप, श्री चहल ने संबंधित अधिकारियों को स्कूल की सुविधाओं को और बेहतर बनाने, आवश्यक मरम्मत एवं रखरखाव के कार्य समय पर पूरा करने तथा स्कूल के बुनियादी ढांचे को आधुनिक और सुविधाजनक बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकसित भारत की मजबूत नींव गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर स्कूलों से तैयार होती है। NDMC का प्रयास है कि विद्यार्थियों को स्वच्छ, सुरक्षित, आधुनिक और बेहतर शिक्षा का वातावरण मिले, ताकि वे भविष्य में देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें।

 

कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने रक्षाबंधन समारोह के लिए खुशी व्यक्त की और श्री चहल के साथ समय बिताने के लिए उनका धन्यवाद किया।

 

————————

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें