*दिल्ली नगर निगम की विशेष, तदर्थ एवं वैधानिक समितियों के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किये गए*
दिल्ली नगर निगम की विशेष, तदर्थ एवं वैधानिक समितियों के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए आज सिविक सेंटर स्थित निगम सचिव कार्यालय में नामांकन दाखिल किये गए। नामांकन दाखिल करने का आज अंतिम दिन था। इस अवसर पर दिल्ली के महापौर श्री प्रवेश वाही, उप महापौर डॉ मोनिका पंत,नेता सदन श्री जय भगवान यादव और पार्षदगण भी मौजूद रहे।
दिल्ली नगर निगम की विशेष, तदर्थ एवं वैधानिक समितियों के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद का चुनाव समितियों की प्रथम बैठक बुधवार 02 सितंबर 2026 सुबह 10:00 बजे से एवं बृहस्पतिवार, 03 सितंबर, 2026 को सुबह 11:00 बजे से आरम्भ होंगे।
महापौर श्री प्रवेश वाही ने दिल्ली नगर निगम की तदर्थ,विशेष एवं वैधानिक समितियों के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों पर नामांकन दाखिल करने वाले पार्षदों को शुभकामनाएं दी।
महापौर श्री प्रवेश वाही ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं दिल्ली की माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता के नेतृत्व में हम सब मिलकर दिल्ली को साफ,स्वच्छ एवं हरित बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
महापौर श्री प्रवेश वाही ने कहा कि समितियों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के लिए वरिष्ठ,अनुभवी,युवा एवं महिलाओं को उचित प्रतिनिधित्व देने की कोशिश की है ताकि तजुर्बे के साथ साथ नए जोश के साथ सब मिलकर दिल्ली को साफ स्वच्छ एवं सुन्दर बनाने के लिए सामंजस्य के साथ कार्य करेंगे।
वरिष्ठ पार्षद श्री मुकेश गोयल ने अपॉइंटमेंट, पदोन्नति कमेटी के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया। श्री मुकेश गोयल ने अपने ऊपर विश्वास जताने के लिए भाजपा नेतृत्व का धन्यवाद किया। श्री मुकेश गोयल के पास निगम पार्षद के तौर पर 28 वर्ष का लंबा अनुभव है जिसका लाभ इस महत्वपूर्ण कमेटी के संचालन में काम आएगा।












